मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संजय जाधव का एक ही लक्ष्य ‘समाज की उन्नति और सर्वांगीण विकास’ : विधायक संजय जगताप

 नववर्ष की दिनदर्शिका का किया गया विमोचन
पूर्व सरपंच संजय जाधव द्वारा प्रकाशित की गई नववर्ष की दिनदर्शिका का विमोचन करते हुए पुरंधर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक संजय जगताप, साथ में संजय जाधव व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे है।
हड़पसर, जनवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)

समाज के सर्वांगीण विकास एवं उन्नति की दिशा में आगे बढ़ना है तो संजय जाधव जैसे प्रतिभावान युवा नेतृत्व की आज सही मायने में समाज को जरूरत है। आम जनता के लिए उन्होंने मानो अपना जीवन समर्पित कर दिया है। उनका एक ही लक्ष्य है समाज की उन्नति और सर्वांगीण विकास। समाज के सभी स्तरों के लोगों के लिए विभिन्न विधायक कार्यों के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय हैं। यह विचार पुरंधर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक संजय जगताप ने व्यक्त किए। परशुराम जाधव नागरी सहकारी पतसंस्था व पूर्व सरपंच संजय जाधव द्वारा प्रकाशित की गई नववर्ष की दिनदर्शिका का विमोचन पुरंधर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक संजय जगताप के शुभ हाथों किया गया तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां कार्यक्षम पूर्व सरपंच संजय जाधव, बापू ढमढेरे, संग्राम दादा मोहल, वसंत भाऊ शेवाले, महिंद्रा शेवाले, सूरज भैया शेवाले, सुश्री सीमा सावंत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ