मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गृह निर्माण मजदूरों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामाजिक संघटनों ने आगे आना चाहिए : गफ्फार खान

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
गृह निर्माण मजदूर अभी भी शिक्षा से कोसों दूर हैं। शिक्षा पर बहुत खर्च होता है, यह उनके दिमाग में बैठ गया है। महानगरपालिका और जिला परिषद के स्कूलों में शिक्षा मुफ्त है, यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि वे इस बात को नहीं जानते। गृह निर्माण मजदूरों का आवास हर छह महीने या साल में बदल दिया जाता है। उनके सामने सवाल यह है कि स्कूल कहाँ खोजें? उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शिक्षित करने के लिए सामाजिक संघटनों ने आगे बढ़कर मानवता के इस नेक कार्य  में अहम भूमिका निभानी चाहिए।  यह अनुरोध मानवतावादी समाजसेवी संघटना के अध्यक्ष गफ्फार खान ने किया। 
महाराष्ट्र दिवस एवं मजदूर दिवस के अवसर पर मानवतावादी समाजसेवी संघटना द्वारा मोहम्मदवाडी स्थित कानिफनाथ रियल्टी में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां मानवतावादी समाजसेवी संघटना के सचिव अशोक जाधव, उपाध्यक्ष प्रकाश रावलकर, कोषाध्यक्ष मोहमद सईद शेख, कार्यकारी सदस्य पद्माकर बांडे, अनिल वाघमारे, मेहमूद भंडारी, आजीवन सदस्य सुरेश इथापे, भाग्यरेखा नाईक, दत्तात्रय मुलीक, रोहिदास एकाड, सुनील पाटेकर, बालासाहब बारवकर, विक्टर मैसी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक बालगुडे, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. वंशिका मोरे,   आराध्या जाधव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
प्रमुख अतिथि स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. वंशिका मोरे ने कहा कि कई महिलाएं बीमारी को स्वयं निमंत्रत देती हैं, जो उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। आगे की आपदाओं से बचने के लिए किसी भी    बीमारी का समय पर इलाज किया जाना चाहिए।
संस्था के सचिव अशोक जाधव ने उपस्थितों का आभार मानते हुए संघटना की ओर से विविध क्षेत्रों में जारी विधायक व सामाजिक पहलों के बारे में संक्षिप्त रूप में जानकारी दी। संघटना के आजीवन सदस्य रहीम शेख, धनाजी हंबीर, शैलेश ममदापुरे व संदीप पवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ