मुंढवा, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
विमाननगर से हिंजवड़ी और विमाननगर से हड़पसर के लिए बस सेवा शुरू की गई है। कई दिनों से विमाननगर के नागरिक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता फूलचंद म्हस्के से बस शुरू करने की मांग कर रहे थे। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और पीएमपीएमएल प्रशासन की ओर से विमाननगर से हिंजवड़ी और विमाननगर से हड़पसर बस सेवा शुरू करने को हरी झंडी दिखाई। इस मार्ग पर शुरू की गई पीएमपीएमएल की बसेस यात्रियों के लिए अहम भूमिका निभाएगी। यह जानकारी आम आदमी पार्टी प्रभाग क्रमांक 21 कोरेगांव पार्क मुंढवा के अध्यक्ष फेबियन आण्णा सॅमसन ने दी।
उन्होंने आगे बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता फूलचंद म्हस्के पिछले कई दिनों से विमाननगर से हिंजवड़ी और विमाननगर से हड़पसर बस सेवा शुरू कराने के लिए पीएमपीएमएल के सीएमडी ओमप्रकाश बकोरिया व व्यवस्थापकीय संचालक सतीश गव्हाणे से मिलकर उक्त मार्ग पर बस सेवा शुरू करवाने के लिए अनुवर्ती कर रहे थे, जिसे आखिरकार पीएमपीएमएल प्रशासन ने बस सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी।
बस सेवा का उद्घाटन व स्वागत आम आदमी पार्टी प्रभाग क्रमांक 21 कोरेगांव पार्क मुंढवा के अध्यक्ष फेबियन आण्णा सॅमसन और वडगांवशेरी अध्यक्ष गणेश ढमाले ने किया। इस अवसर पर यहां आम आदमी पार्टी के अनिल धुमाल, मनोज फुलावरे, अमित म्हस्के, किरण कांबले, सीमा गुट्टे, संजय कटणावरे, अक्षय शिंदे, सुधाकर रुपटक्के, दिलीप सालवे, विष्णु मेटे, दयानंद सावंत, बालासाहेब शिंगाडे, निखिल लोंढे, अनिल काकडे आदि के साथ स्थानीय निवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ