मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अरविंद बुलबुले और युवराज जरग ने महावितरण के अधीक्षक अभियंता का कार्यभार संभाला


पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे परिमंडल में रास्तापेठ शहर मंडल के अधीक्षक अभियंता के रूप में श्री अरविंद बुलबुले और पुणे ग्रामीण मंडल के अधीक्षक अभियंता के रूप में श्री युवराज जरग ने हाल ही में कार्यभार स्वीकार किया है।
रास्तापेठ मंडल के अधीक्षक अभियंता श्री बुलबुले नवंबर 1999 से महावितरण में कार्यरत हैं। यहां नियुक्त होने से पहले वे ठाणे शहर मंडल के अधीक्षक अभियंता के रूप में कार्यरत थे। उनकी रास्तापेठ शहर मंडल में प्रशासकीय बदली हुई है और पुणे ग्रामीण मंडल के अधीक्षक अभियंता श्री जरग जुलाई 1999 से महावितरण में कार्यरत है। उनका प्रमोशन पर तबादला हुआ है। इससे पहले वे पालघर मंडल कार्यालय में कार्यकारी अभियंता के रूप में कार्यरत थे।
यह जानकारी पुणे महावितरण के जनसंपर्क अधिकारी श्री निशिकांत राउत द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ