मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र की पहचान बैलगाड़ी दौड़ की परंपरा का जतन करने का काम नाना भानगिरे ने किया : चंद्रकांत पाटिल

मुख्यमंत्री केसरी 2023 का प्रथम क्रमांक जय गणेश प्रसन्न महाराष्ट्र केसरी दत्ता गायकवाड की बैलगाड़ी ने जीता
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मुख्यमंत्री केसरी 2023 बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन कर बैलगाड़ी दौड़ की परंपरा जो महाराष्ट्र की पहचान है, उसे संरक्षित रखने का काम नगरसेवक नाना भानगिरे ने किया है। यह विचार महाराष्ट्र राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री और पुणे जिला के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने व्यक्त किए। 
पुणे में पहली बार मुख्यमंत्री केसरी 2023 बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन शिवसेना शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे द्वारा किया गया था, जिसका पुरस्कार वितरण पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल के शुभ हाथों किया गया, तब आयोजित किए गए समारोह में वे बोल रहे थे। इस  अवसर पर यहां शिवसेना उपनेता शिवाजीराव आढलराव पाटिल, युवा सेना संपर्क प्रमुख किरण साली, शहर सहसंपर्क प्रमुख अजय भोसले, जिला प्रमुख रमेश कोंडे, उल्हास तुपे, भागवत बाणखेले, नगरसेवक सम्राट थोरात, उद्योगपति बालासाहब भानगिरे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भाऊसाहेब पठारे, भाजप युवा नेता बालासाहेब घुले, उपशहरप्रमुख सुनील जाधव, संजय डोंगरे, शंकर कांबले, सोपान लोंढे, गोरख घुले, संदीप धाडसी मोडक, मकरंद केदारी, विपुल बहुले, अक्षय तारू, विकास शेवाले, गोरख पांचाल, योगेश सातव, बबन आंधले, बाबू गायकवाड, संदेश बहुले, रवींद्र भानगिरे, राजेंद्र भानगिरे व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस दौड़ में महाराष्ट्र की विभिन्न बैलगाड़ियां, जिन्होंने धूम मचाई ऐसे बकासुर, सुंदर, बलमा, रायफल, सरदार आदि नामजद बैल शामिल थे।
मुख्यमंत्री केसरी 2023 का प्रथम क्रमांक जय गणेश प्रसन्न महाराष्ट्र केसरी दत्ता गायकवाड की बैलगाड़ी, द्वितीय क्रमांक निसर्ग गार्डन कात्रज, तृतीय क्रमांक नाथ साहेब प्रसन्न मोहिलशेठ धुमाल, चतुर्थ क्रमांक पीरसाहेब प्रसन्न सुभाष दादा मोडक, पांचवां क्रमांक श्री कन्या प्रमोद शेठ घुले पाटिल, छठा क्रमांक जीवन भानगिरे, सातवां नंबर काल भैरवनाथ प्रसन्न उरुलीदेवाची ने हासिल किया। विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट आदि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
मुख्यमंत्री केसरी 2023 प्रतियोगिता के सफल होने के लिए उद्योगपति बालासाहब भानगिरे व नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे के मार्गदर्शन में जीवन भानगिरे, करण भानगिरे, प्रज्वल भानगिरे, सचिन भानगिरे, आकाश भानगिरे, अजय भानगिरे, सिद्धांत भानगिरे, सचिन तरवडे अभिदादा भानगिरे, अमित दाभाडे, विनायक पाटिल, अभिजित बाबर, राजू गवली, अमोल जगताप, प्रकाश कलगुटकर ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ