आंबेगांव खुर्द, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
4 मई को वाघजाई नगर आंबेगांव खुर्द स्थित दत्त मंदिर परिसर में नितिन राजगुरु, आरोग्य निरीक्षक, मनपा, पुणे ने उपस्थित जनसमुदाय को अपना मोबाइल नंबर शेयर करते हुए कहा कि पुणे महानगरपालिका में सम्मिलित 11 गांवों में से आंबेगांव खुर्द, जांभुलवाडी, कोलेवाडी का क्षेत्र बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण क्षेत्र है फिर भी आगम मंदिर, वाघजाई नगर, गगन गिरि हिल्स क्षेत्र में कचरा की कोई समस्या पैदा होती है तो उन्हें फोन करें।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तीन चार वर्ष से वे इस क्षेत्र का काम देख रहे हैं और सभी समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के कार्यकाल में गीला कचरा, सूखा कचरा का कोई विभाजन नहीं था परंतु जब आंबेगांव खुर्द का क्षेत्र यथा सप्तगिरी सोसायटी, वाघजाई नगर,सच्चियायी माता मंदिर, आगम मंदिर, गगन गिरि हिल्स क्षेत्र मनपा में शामिल हुआ तो गीला और सूखा कचरा का विभाजन किया गया, लेकिन इस क्षेत्र से कचरा उठाने के लिए कोई गाड़ी वाला तैयार नहीं था। उन्होंने बहुत प्रयत्न करके कचरा उठाने के लिए निजी गाड़ी वालोंं को तैयार किया इसलिए उन्हें 50-60 रुपए महीने देकर अपने घर का कचरा उसमें डालें और अपने परिसर को स्वच्छ रखें। राजगुरु आंबेगांव खुर्द के वाघजाई नगर में नव निर्मित दत्त मंदिर की आरती के उपरांत उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे।
इस क्षेत्र के विकास में संपूर्ण रूप से लगे लोकप्रिय समाजसेवी व ग्राम पंचायत आंबेगांव खुर्द के पूर्व सदस्य प्रसाद शामराव जगताप ने कहा कि आंबेगांव खुर्द की कई सोसायटी जैसे सप्तगिरी सोसायटी, सिद्धिविनायक सोसायटी, श्रीराम सोसायटी, सह्याद्री सोसायटी, राजगढ सोसायटी व वाघजाई नगर का कचरा उठाने के लिए मनपा की गाड़ी आने लगी है और वे कचरा उठाने के लिए कोई पैसे नहीं लेती। उन्होंने आगे कहा कि एक दो महीने में ऐसी चार गाड़ियां और आने वाली हैं जिनमें बिना कोई पैसा दिए कचरा डाल सकते हैं। लेकिन तब तक जो व्यवस्था चल रही है उसमें अपना सहयोग दें और कचरा अवश्य डालें। हर हालत में अपने परिसर को स्वच्छ रखें। प्रसादशामराव जगताप इस दत्त मंदिर के संस्थापकों में हैं और हर गुरुवार को आरती का आयोजन करके किसी विभाग के अधिकारी को अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हैं, जिससे उस विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान भी हो जाता है।
इस अवसर पर सीमा बोरडे, बालाजी मोरे तथा कई महिलाओं ने कचरा संबंधी समस्याएं बताई और आरोग्य निरीक्षक नितिन राजगुरु ने उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया और फोन पर बताने के लिए कहा। इस अवसर पर बापूसाहेब थालकुटे, निलेश मतेकर, जालंधर माळी, विलास तनुपुरे, नंदकुमार दखणे, दत्तात्रेय भोसले, डॉ. शिंगेकर, आरिफ शेख, रामचंद्र सालुंके, सत्येंद्र सिंह, प्रवेश कुमार शर्मा के साथ-साथ भारी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जयवंत बोरसे ने किया।
उल्लेखनीय है कि प्रसाद शामराव जगताप पुरंदर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक संजय चंदूकाका जगताप की विधायक निधि व सहयोग से आंबेगांव खुर्द के विकास कार्य में संलग्न हैं और कई क्षेत्र में पानी दिलवाया है और वर्तमान में पानी के टैंकर उपलब्ध करवा कर लोगों को पेयजल उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके अतिरिक्त कई सप्तगिरी, राजगड व सह्याद्री सोसायटी में ड्रेनेज भी जलवा रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ