भारत ने दक्षिण कोरिया के इचियोन में अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। सिद्धार्थ चौधरी ने पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण जीता। उन्होंने 19 दशमलव पांच-दो मीटर तक गोला फेंका। तीन अन्य खिलाड़ी- तीन हजार मीटर की स्टेपलचेज में शाहरुख खान, जैवलिन थ्रो में शिवम लोखारे और लंबी कूद में सुष्मिता ने रजत पदक जीता। शकील ने आठ सौ मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीता और मिक्स्ड रिले टीम ने भी कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारत को छह पदक मिले और अब तक उसे मिले पदकों की संख्या नौ हो गई है।

0 टिप्पणियाँ