मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक, दक्षिण कमान, पुणे कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2023 के पावन अवसरपररक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (दक्षिण कमान), पुणे कार्यालय के हरे-भरे प्रांगण के हरियाले बगीचे में दिनांक 21/06/2023 को ‘योगाभ्यास कार्यक्रम/ प्रक्रिया’ का भव्य आयोजन किया गया। 
‘हर आंगन योग’ की मध्यवर्ती संकल्पना को साकार रूप प्रदान करने हेतु डॉ. राजीव चव्हाण, भा.र.ले.से, एनडीसी, प्रधान नियंत्रक (रक्षा लेखा) दक्षिण कमान, पुणे के सुगम मार्गदर्शन में आयोजित उक्त उपक्रम के माध्यम से प्रतिभागी अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह, उमंग और ताज़गी दिखी तथा एक विशेष प्रकार की ऊर्जा की निर्मिति का हरे भरे वातावरण में अहसास हुआ। 
उक्त आयोजन के बारे में मुख्य अतिथि डॉ. राजीव चव्हाण, भा.र.ले.से, एनडीसी, प्रधान नियंत्रक (रक्षा लेखा) दक्षिण कमान, पुणे ने कहा कि परम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया। योग, प्राचीन भारतीय परंपरा का एक बहुमूल्य उपहार है जो शारीरिक और मानसिक तंदरुस्ती को बढ़ावा देने के सबसे भरोसेमंद साधनों में से एक के रूप में उभरा है। उन्होंने आगे बताया कि आने वाली हर पीढ़ी को सही अर्थों में तन-मन स्वस्थता देने के लिए हमें योग को अपनी जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाना जरूरी है।
उक्त आयोजन में प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती निहारिका, व.ले.अ. एवं श्रीमती सुषमा जाधव, निवृत्त व.ले.प. उपस्थित थे, जिन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से सुव्यवस्थित ढंग से विविध योगासनों का अभ्यास करवाया। उन्होंने विविध योगासनों व संबन्धित मंत्रों की जानकारी के साथ उनका सही अभ्यास प्रतिभागियों से करवाकर इस आयोजन को सार्थक सिद्ध किया।
उक्त कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती पनवीर सैनी,भा.र.ले.से, रक्षा लेखा अपर नियंत्रक उपस्थित थीं एवं साथ ही, श्री ओंकार मोघे, भा.र.ले.से, रक्षा लेखा वरिष्ठ उप नियंत्रक, श्रीमती एस.आर बोईड, भा.र.ले.से, रक्षा लेखा उप नियंत्रक, श्री स्वप्निल हनमाने, भा.र.ले.से, रक्षा लेखा सहायक नियंत्रक, श्री ऋषिकेश देशमुख, भा.र.ले.से, रक्षा लेखा सहायक नियंत्रक ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में मुख्य कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के अतिरिक्त क्षेत्रीय लेखा कार्यालय, देहु रोड व वेतन लेखा कार्यालय (बीईजी), खड़की व अन्य उप कार्यालयों के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपनी प्रतिभागिता दर्ज़ करा कर इस भव्य आयोजन को सफल बनाया।
योगासनों व प्राणायाम के अभ्यास से प्राप्त सकारात्मक ऊर्जा से सम्पूर्ण प्रांगण में भरी नई ताजगी व स्फूर्ति से प्रेरित होकर प्रतिदिन योगाभ्यास के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ