मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पहली ही बारिश में स्मार्ट महानगरपालिका के लचर प्रबंधन की खुल गयी पोल : शिवसेना हड़पसर उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पहली ही बारिश में स्मार्ट महानगरपालिका के लचर प्रबंधन की पोल खुल गयी। पहली ही बारिश ने हड़पसर परिसर में हर जगह पानी जमा हो गया, जिसने स्मार्ट महानगरपालिका की पोल खोल दी। ऐसा लगता है कि करोड़ों रुपये के नालों की सफाई, सीवर की सफाई, सड़क मरम्मत के टेंडर निकालकर करोड़ों रुपये पानी में बहा दिये गये हैं? यह सवाल पुणे महानगरपालिका प्रशासन को शिवसेना ठाकरे गुट के हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने पूछा है। 
आगे बोलते हुए महेंद्र बनकर ने कहा कि हड़पसर परिसर में कल से दिन में दो-चार बार हल्की बारिश हुई, लेकिन सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। आशंका है कि नगर पालिका ने स्मार्ट सिटी के फंड, जी-20 के फंड, मानसून कार्यों के फंड के लिए सिर्फ कागजी कार्रवाई की। यदि हल्की बारिश के दौरान ऐसी दुरावस्था हो गई है तो तेज बारिश होने के बाद भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अभी भी समय बीता नहीं है, हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय ने तुरंत सफाई, साथ ही सड़क की मरम्मत यानि जहां गड्ढे हों उन्हें भरना, अगर बरसाती नालों की सफाई नहीं हुई है तो करा लें, साथ ही बरसाती नालों में से जहां पानी बहकर नहीं जा रहा है वहां जाने की व्यवस्था करना। साथ ही जहां अकारण सड़कें खोद दी गई हैं और बारिश के मौसम में नागरिकों के सामने दिक्कतें बढ़ गई हैं, वहां डामरीकरण शीघ्र और सही ढंग से किया जाए।
महेंद्र बनकर ने चेतावनी दी कि अगर अगले 7 दिनों में ये काम नहीं किए गए तो उद्धव बालासाहब ठाकरे शिवसेना की ओर से हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ