हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सानेगुरुजी आरोग्य केंद्र के टेरेस पर 100.1 केडब्ल्यू क्षमता का सोलर सिस्टम लगाया गया है। सेंटर फॉर इनव्हारेंनमेंटल रिसर्च एंड एजूकेशन (सीईआरई) धर्मदाय संस्था के माध्यम से करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से यह सोलर सिस्टम लगाया गया है। यह खर्च इंडसइंड बैंक के सीएसआर फंड से किया गया है। सोलर सिस्टम के कारण अस्पताल के बिजली बिलों में भारी बचत होगी। आम तौर पर बिजली के बिल में लगभग डेढ़ लाख प्रति माह की कमी आएगी। सोलर सिस्टम का उद्घाटन इंडसइंड बैंक के सीएसआर प्रमुख एम.एस. मातिला लोबो और सेंटर फॉर इनव्हारेंनमेंटल रिसर्च एंड एजूकेशन (सीईआरई) के संस्थापक निदेशक डॉ. रशनेह परडिवाला के शुभ हाथों किया गया। यहां महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल, सचिव अनिल गुजर, सहसचिव अरुण गुजर, प्राचार्या डॉ. प्रणिता जोशी-देशमुख के साथ महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के विविध विभाग के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर महाराष्ट्र आरोग्य मंडल द्वारा जारी सामाजिक कार्यों का वीडियो उपस्थित अतिथिगणों को दिखाया गया।
सेंटर फॉर इनव्हारेंनमेंटल रिसर्च एंड एजूकेशन (सीईआरई) की ओर से साने गुरुजी आरोग्य केंद्र अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा में नयी पहल है। पहले यह सहायता केवल स्कूलों को दी जाती थी। इस सौर प्रणाली परियोजना के बारे में पावरप्वाइंट के माध्यम से सीईआरई की श्रीमती शबनम ने संक्षिप्त रूप में विवरण दिया।
सोलर सिस्टीम का यह प्रकल्प सानेगुरुजी आरोग्य केंद्र में शुरू करने की संकल्पना सुमतिभाई शाह आयुर्वेद महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रणिता जोशी-देशमुख की थी।

0 टिप्पणियाँ