मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत ने ईरान को हराकर एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीता

    दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित एशियाई कबड्डी प्रतियोगिता 2023 के फाइनल में आज भारत ने ईरान को 42-32 से हरा दिया। एशियाई कबड्डी प्रतियोगिता के नौ आयोजनों में से भारत का यह आठवां खिताब है। भारत के कप्‍तान पवन सहरावत ने अग्रिम पंक्ति में सुपर-10 का नेतृत्‍व किया। रक्षा पंक्ति के कुछ प्रयासों और पवन सहरावत तथा असलम ईनामदार के सफल प्रयासों ने दसवें मिनट में ईरान को धराशायी कर दिया। इससे पहले दिन में भारत ने हांगकांग को 64-20 से पराजित किया।
    प्रतियोगिता में भारत, ईरान, जापान, कोरिया, चीनी ताइपे और हांगकांग ने भाग लिया। भारत ने लीग मुकाबलों में सभी पांच मैच जीते और पदक तालिका पर शीर्ष पर रहा। भारत की सबसे बड़ी जीत लीग मुकाबलों के पहले दिन कोरिया पर 76-13 से दर्ज की गई। भारतीय कबड्डी टीम के लिए अगली बड़ी चुनौती चीन के हांगझाउ में 23 सितम्‍बर से 8 अक्‍तूबर के बीच आयोजित एशियाई खेलों में होगी। जकार्ता में 2018 में सेमीफाइनल में भारत को पराजित करने वाली ईरान की टीम एशियाई खेलों में दोबारा चैम्पियन बनने की कोशिश करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ