मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवसेना भूमिपुत्रों के साथ हो रहा अन्याय कदापि सहन नहीं करेगी : सनी गवते

पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भूमिपुत्रों को काम दिलाने के लिए शिवसेना डटकर खड़ी है। भूमिपुत्रों के साथ हो रहा अन्याय कदापि सहन नहीं किया जाएगा। अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध संघर्ष के लिए शिवसेना खड़ी है। आगामी समय में अगर इस तरह की फिर से कोई घटना न हो पाए अन्यथा संबंधित प्रशासन को इसका खामियजा भुगतना पड़ेगा। स्थानीय युवकों को ही रोजगार मिलना चाहिए, भूमिपुत्रों को ही संबंधित प्रशासन द्वारा काम दिया जाना चाहिए। इन कड़े शब्दों में युवासेना (ठाकरे गुट) पुणे शहर प्रमुख सनी गवते ने तीव्र विरोध किया। 
युवासेना (ठाकरे गुट) पुणे शहर की ओर से पीएमआरडीए आयुक्त राहुल महिवाल को पुणे मेट्रो के लिए पटना (बिहार) में होनेवाली मुलाकात को तत्काल रद्द किया जाए और उक्त मुलाकात को पुणे में आयोजित किया जाए। इस मामले में युवासेना शहर प्रमुख सनी गवते ने आयुक्त को निवेदन दिया है। इस निवेदन का तत्काल संज्ञान लेते हुए टाटा कंपनी के साथ संपर्क कर उक्त पटना की भर्ती प्रक्रिया को रद्द करके अगले 15 दिनों में पुणे शहर के लिए एक नई भर्ती प्रक्रिया लागू की जानी चाहिए। यह आदेश आयुक्त राहुल महिवाल की ओर से टाटा कंपनी को दिए गए हैं।
इस अवसर पर यहां प्रसाद जठार, रमेश क्षीरसागर, परेश खांडके, वैभव दिघे, सागर गायकवाड, सचिन पगारीया, गणेश घोलप, महेश शिवले, साहिल शेख, मयूर कुटे, तुषार पाटोले, परेश वासवानी, निखिल तोरे,  सूरज दिवटे, चेतन झगडे, दीपक शेंडगे, प्रसाद खुडे आदि के    साथ शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ