मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दक्षिणी नौसेना कमान ने ढाई साल के एक बच्‍चे को आपातकालीन इलाज के लिए अगाती द्वीप से कोच्चि लाया


    कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान ने ढाई साल के एक बच्‍चे को आपातकालीन इलाज के लिए कल रात अगाती द्वीप से कोच्चि लाने का कार्य पूरा किया। यह बच्‍चा फेब्राइल सीजर एस्‍प्रेशन निमोनिया और सांस संबंधी बीमारी से पीडित था। खराब मौसम की चुनौतियों का सामना करते हुए आईएनएस गरूड के नौसेना ड्रोनियर विमान से बच्‍चे को कोच्चि लाया गया। इसे कोच्चि के सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। लक्षद्वीप प्रशासन के अनुरोध के बाद बीमार बच्‍चे को कोच्चि लाने की कार्रवाई सम्‍पन्‍न हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ