मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिवसेना महाड विधानसभा संपर्क प्रमुख पद पर अजय सकपाल नियुक्त

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष के महाड विधानसभा संपर्क प्रमुख पद पर अजय सकपाल को हाल ही में नियुक्त किया गया है। शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव बालासाहेब ठाकरे द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार शिवसेना नेता सांसद अनंत गिते व दक्षिण रायगढ़ जिला संपर्क प्रमुख संजय कदम के शुभहाथों शिवसेना भवन, दादर में अजय सकपाल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर यहां पोलादपुर तालुका के सह संपर्क प्रमुख ज्ञानोबा बांदल, शाखा प्रमुख बालासाहब खरोसे, संदीप जाधव, रोहन कदम, सिद्धार्थ कदम, महेंद्र सकपाल के साथ शिवसैनिक उपस्थित थे। 
पक्ष संघटन में अहम भूमिका एवं योगदान निभानेवाले अजय सकपाल ने शिवसैनिक के रूप में कार्यरत रहते हुए शिवसेना की विचारधारा समाज के सभी स्तरों तक पहुंचाकर पक्ष को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई है। फिलहाल वे हड़पसरगांव शाखा प्रमुख की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। पक्ष में उनका योगदान और पक्ष के प्रति निष्ठा को देखते हुए ही उन पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ