मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा नियमित योगा करने की शपथ लेते हुए मनाया गया विश्व योग दिन

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय जनता पार्टी व स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से हड़पसरगांव के लोकशाहीर आण्णाभाऊ साठे हॉल में विश्व योगा दिन मनाया गया। साथ ही केवल एक दिन ही योगा करने के बजाए हररोज नियमित रूप से योगा करने की शपथ ली गई।  योग शिविर प्रशिक्षक सुनीता सैदाने ने प्रशिक्षण दिया। यहां गिरीश बागलकोट, आशा भूमकर, अनघा टेकाले, स्वाति जाधव, श्रुतिका जाधव आदि उपस्थित थे। शिविर का आयोजन पुणे शहर भा.ज.पा. ओबीसी आघाडी की उपाध्यक्ष व स्मितसेवा फाउंडेशन संस्थापिका अध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड द्वारा किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ