मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कॉमरेड्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले रनोहोलिक्स सदस्यों का किया गया सम्मान

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
दक्षिण अफ़्रीका में आयोजित की गई कॉमरेड्स इंटरनेशनल मैराथन की करीब 90 किमी की इस दौड़ में प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले रनोहोलिक्स के 17 सदस्यों का सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक चेतन तुपे, प्रसिद्ध उद्यमी दशरथ जाधव, मुंढवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विष्णु ताम्हाणे आदि अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
विधायक श्री चेतन तुपे पाटिल ने हड़पसर पंचक्रोशी में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश फैलाने में बड़ा योगदान देने के लिए रनोहोलिक्स ग्रुप की सराहना की। सभी प्रतियोगियों के प्रदर्शन की सराहना की और संदेश दिया कि सभी को नियमित व्यायाम करना चाहिए।
इस अवसर पर दशरथ जाधव और विष्णु ताम्हाणे ने सभी सफल प्रतियोगियों को बधाई दी। 
कॉमरेड्स प्रतियोगिता में सफलतापूर्वक रनोहोलिक्स ग्रुप के डॉ. योगेश सातव, रश्मी सातव, डॉ. शंतनु जगदाले, डॉ. शरद इंगले, डॉ. राजेंद्र सालुंके, डॉ. मदनलाल हजारे, शशांक टिलेकर, स्वप्निल चिमोटे, डॉ. वरद देवकाते, विनोद बोरोले, डॉ. योगेश गायकवाड, डॉ. विट्ठल सातव, डॉ. दिलीप माने, डॉ. निला मेहता, वरुण देवकाते, श्याम हिंगासे व डॉ. सुधीर वडगांवकर इन 17 सफल प्रतियोगियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रनोहोलिक्स ग्रुप के कोच और 2023 में तीसरे सबसे तेज भारतीय धावक और इस प्रतियोगिता को 7 घंटे 48 मिनट के रिकॉर्ड समय में पूरा कर प्रतियोगिता के इतिहास में 5 वें सबसे तेज भारतीय धावक बने डॉ. योगेश सातव ने कामरेड प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले सभी प्रतियोगियों ने अपने-अपने अनुभव सुनाये। साथ ही यह आश्वासन दिया गया कि रनोहोलिक्स ग्रुप निकट भविष्य में इसी तरह की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सफल होगा।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक डॉ. जयदिप फरांदे ने किया। सूत्र-संचालन नितिन निकम और आभार प्रदर्शन शैलेश चिकटे किया। 
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ. सुहास लांडे पाटिल, डॉ. अर्षभ घाणेकर, शैलेश गायकवाड व डॉ. प्रविण जावले ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ