मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कोंकण, गोआ, मध्‍य महाराष्‍ट्र और ओडिसा ने अगले पांच दिनों तक तेज वर्षा, बंगाल की उत्‍तर पश्चिम खाडी में अगले 48 घंटों में चक्रवात की आशंका

    मौसम विभाग ने कोंकण और गोआ, मध्‍य महाराष्‍ट्र और ओडिसा ने अगले पांच दिनों तक तेज से बहुत तेज वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्‍तराखंड और मध्‍यप्रदेश, विदर्भ और छत्‍तीसगढ सहित मध्‍य भारत और गुजरात में भी आज और कल तेज वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग ने जम्‍मूकश्‍मीर, लद्दाख-गिलगित-बलतिस्‍तान- मुजफ्फराबाद में आज और कल तथा हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की उत्‍तर पश्चिम खाडी में अगले 48 घंटों में चक्रवात बनने की आशंका है। इस बीच राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर कल 206 दशमलव शून्‍य एक मीटर दर्ज हुआ। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आमतौर पर बादल छाये रहने और सामान्‍य वर्षा होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ