मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के कारण स्थगित

    कश्‍मीर घाटी में प्रतिकूल मौसम के कारण आज लगातार दूसरे दिन भी बालतल और पहलगाम के रास्‍ते वार्षिक अमरनाथ यात्रा अस्‍थायी रूप से बंद रही। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्गों पर मौसम की स्थिति में सुधार होने पर ही यात्रा फिर शुरू की जाएगी। नुनवां - पहलगाम यात्रा मार्ग पर चंदनवाडी, शेषनाग और महागुन शिखर तथा डोमाई - बालतल मार्ग पर सभी प्रमुख ठहराव बिंदुओं पर कल शाम से ही बारिश हो रही है। अधिकारियों ने यात्रियों के जम्‍मू से आगे बढने पर भी रोक लगा दी है। आज सुबह भगवती नगर आधार शिविर से यात्रियों के किसी भी जत्‍थे को रवाना होने की अनुमति नहीं दी गई। इस बीच, पवित्र गुफा में बर्फानी बाबा के दर्शन के बाद तीन हजार तीन सौ पचास तीर्थ यात्री बालतल लौट आएं लेकिन जम्‍मू-श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण उन्‍हें मीर बाजार और काजीगुंड रोक दिया गया। इससे पहले, पहलगाम आधार शिविर पर भीड से बचने के लिए कल रामबन जिले में राष्‍ट्रीय राजमार्ग के निकट चंद्रकोट में चार हजार छह सौ यात्रियों को रोका गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ