युवती की जान बचानेवाले युवक को पुणे शिवसेना ने किया सम्मानित
हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
युवतियों पर हो रहे हमलों के प्रति नागरिक को सचेत होने की जरूरत है। अब समय आ गया है कि जागरूक नागरिक का कर्तव्य हम निभाएं, जिस तरह बहादुरी से उस युवती की जान युवाओं ने बचाई है। अपनी माताओं-बहनों की जान बचाना परम कर्तव्य मानना इस भावना की जितनी सराहना की जाए कम है। आनेवाले समय में पुणे शहर में पुणे शहर शिवसेना की ओर से ‘शिवसेना मदद कक्ष’ स्थापित किया जाएगा। पुणे शहर में माताओं-बहनों को कोई भी समस्या हो तो वे तुरंत शिवसेना मदद कक्ष से संपर्क करें। संबंधित मतदार संघ से शिवसेना पदाधिकारी उनकी मदद के लिए तुरंत उपलब्ध होंगे। यह जानकारी शिवसेना शहरप्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने दी है।
पुणे शहर के मध्य सदाशिव पेठ में एक युवती पर कोयते से हमला करने का प्रयास किया गया। उस समय जो युवक उस युवती की जान बचाने के लिए आगे बढ़कर आए, उन युवकों का पुणे शहर शिवसेना की ओर से शिवसेना भवन में सम्मान किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां उपशहर प्रमुख सुधीर कुरुमकर, राजाभाऊ भिलारे, शहर संघटक श्रीकांत पुजारी, प्रमोद प्रभुणे, महिला आघाडी शहर प्रमुख पूजा रावेतकर, उपशहरप्रमुख श्रुती नाझीरकर, उमा कांबले, युवासेना उपशहरप्रमुख गौरव साइनकर, नवनाथ निवंगुणे, शहर समन्वयक शंकर संगम, डेविड खोडे, कैवल्य पासलकर आदि उपस्थित थे।
उस युवती को मारा गया कोयते का पहला वार खुद पर लेनेवाले युवक शेखर सगलगिले का सम्मान करके उसे 25,000 रुपये की आर्थिक मदद की गई। साथ ही उस पर होनेवाले चिकित्सा के खर्चे की पूरी जिम्मेदारी शिवसेना ने उठाई है।

0 टिप्पणियाँ