मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सामाजिक गतिविधियों से जनता को राहत देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं शिवसैनिक संजय सपकाल : आदित्य शिरोडकर

हड़पसर, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
आम जनता की पार्टी है शिवसेना। आम जनता की सेवा करने के लिए शिवसैनिक हमेशा तत्पर रहते हैं। शिवसैनिकों का आम जनता के साथ बहुत गहरा रिश्ता है। हमारे शिवसैनिक संजय बापू सपकाल एक ऐसे समाजसेवी हैं जो नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं। उनके द्वारा जारी कार्य सराहनीय हैं। वे विधायक व सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से आम जनता को राहत देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह विचार शिवसेना (ठाकरे गुट) पुणे शहर के सह संपर्क प्रमुख आदित्य शिरोडकर ने व्यक्त किए। 
शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय बापू सपकाल के जन संपर्क कार्यालय को पुणे शहर के सह संपर्कप्रमुख आदित्य शिरोडकर ने हाल ही में भेट दी, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुणे शहर प्रमुख संजय मोरे, पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख, विधानसभा उपप्रमुख नितिन गावडे, पूर्व विभाग प्रमुख प्रशांत पोमण, प्रभाकर कदम शाखा प्रमुख अजय सकपाल, उप शाखा प्रमुख कुणाल सपकाल, सुरेश दोरी, शुभम सपकाल, अरुण पाटिल, प्रतीक सपकाल, मयूर फडतरे, प्रतीक सकपाल, राजेंद्र शिर्के, अमोल माने, शरद साबले, मंगेश वाडकर, अनुज सपकाल, वैभव सपकाल, तात्या सोनवणे, भाऊ माकर, विवेक तुपे, अमित टिलेकर, सचिन मुले, भरत माने आदि उपस्थित थे। 
संजय बापू सपकाल ने सह संपर्क प्रमुख आदित्य शिरोडकर और शहर प्रमुख संजय मोरे का शाल, पुष्पगुच्छ व संभाजी महाराज की प्रतिमा देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर संघटक संजय बापू सपकाल ने शिवसेना के माध्यम से जारी सामाजिक गतिविधियों के बारे में उपस्थितों को संक्षिप्त रूप में जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ