मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सहकारिता प्रशासन विभाग के ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं ईरण्णा सावलगी : राजाभाऊ होले

फुरसुंगी, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
ईरण्णा सावलगी का बी.एच.आर. मल्टीस्टेट पतसंस्था, शिवाजीराव भोसले बैंक, सेवा विकास बैंक, गणेश पतसंस्था सहित कई संगठनों में वित्तीय गड़बड़ी और गबन को उजागर करने में अहम योगदान रहा है। 
सहकारिता विभाग के प्रशासन एवं लेखापरीक्षा विभाग में उनकी छवि एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में है, इसलिए सदस्यों ने उन्हें तीसरी बार इस पद पर चुना है। यह विचार लोककल्याण प्रतिष्ठाण के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने व्यक्त किए। 
राज्य के विभागीय सहकारी विभागों में कर्मचारी सहकारी पतपेढी के संचालक मंडल के पंचवार्षिक चुनाव में ईरण्णा चंद्रकांत सावलगी के बहुमत से जीतने पर लोककल्याण प्रतिष्ठाण की ओर से उनका प्रतिष्ठाण के अध्यक्ष राजाभाऊ होले के शुभ हाथों शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान श्री स्वामी समर्थ मंदिर तुकाईदर्शन में किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां श्रीनाथ म्हस्कोबा साखर कारखाना के कार्याध्यक्ष विकास रासकर, सिरम इंस्टीट्यूट के कामगार प्रतिनिधि सचिन गायकवाड, प्रा.एस टी.पवार, आर्किटेक्ट विजय झगडे, स्वामी समर्थ मंदिर के व्यवस्थापन समिति के अविनाश गोडसे, प्रवीण होले, भूषण चव्हाण, शैलेश कालभोर, मोरेश्वर कुलकर्णी, पांडुरंग शेंडे, राजाराम गायकवाड, श्यामकांत पाटिल, धीरज गायकवाड, सलीम मुलाणी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
प्रमुख अतिथि श्रीनाथ म्हस्कोबा साखर कारखाना के कार्याध्यक्ष विकास रासकर ने कहा कि सहकारिता से ही अपने समाज व देश का विकास हुआ है। सावलगी जैसे युवाओं ने इस क्षेत्र में अपना योगदान देकर विकासात्मक कार्य किए हैं। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन लोककल्याण प्रतिष्ठाण के उपाध्यक्ष दिलीप भामे ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ