मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एमआईटी एडीटी विश्वविद्यालय में आज से ‘विश्ववेद सम्मेलन’

देशभर के वेद विद्वान और संत होंगे शामिल



लोनी कालभोर, अक्टुबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)


भारतीय वैदिक परंपरा, ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के महत्व को सामने लाने के उद्देश्य से आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी की ओर से 29 और 30 अक्टूबर को ‘विश्ववेद सम्मेलन 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन लोणी कालभोर स्थित विश्वविद्यालय के विश्वराजबाग परिसर के उर्मिलाताई कराड सभागार में होगा।

सम्मेलन के पहले दिन आंध्र प्रदेश के काकीनाडा स्थित श्रीपीठम के पीठाधिपति परमपूज्य श्री जगद्गुरु परिपूर्णानंद महास्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर श्री अकेल्ला दत्ता दुर्गा साई कुमार घनपाठी, श्री संतोष कुमार घनपाठी, डॉ. डी. फणी यज्ञेश्वर यजुलू घनपाठी और श्री विवेक शास्त्री गोदबोले घनपाठी सहित वेद विद्या के क्षेत्र से जुड़े कई विद्वान शामिल होंगे।

30 अक्टूबर को वेदमूर्ति दीपांशू महाराज होंगे। मुख्य अतिथि सम्मेलन के दूसरे दिन, शुक्रवार 30 अक्टूबर को वेदमूर्ति श्री दीपांशू महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा वेदमूर्ति श्री विश्वास देवकर, श्री शरद जोशी महाराज, श्री गिरिजा प्रसाद षडंगी, श्री अकेल्ला दत्ता दुर्गा साई कुमार घनपाठी और श्री मंगेश बावीकर घनपाठी की भी उपस्थिति रहेगी।

एमआईटी शिक्षा समूह के संस्थापक और एमआईटी -एडीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं अध्यक्ष प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड के मार्गदर्शन में सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कार्याध्यक्ष एवं प्र-कुलपति प्रो. डॉ. मंगेश कराड सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. राजेश एस., प्रोवोस्ट डॉ. सायली गणकर, डॉ. अनुपमा रयली और डॉ. माधवी गोडबोले की पहल से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

सम्मेलन में भारतीय ज्ञान परंपरा में वेदों के महत्व, उनमें निहित विचारधारा और आधुनिक समय में उनकी प्रासंगिकता पर संवाद होगा। प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण, संवर्धन और उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह सम्मेलन महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ