मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे विभाग में 5 लाख 13 हजार 421 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर गए

विभाग में कोरोना संक्रमित 5 लाख 42  हजार 723 मरीज : विभागीय आयुक्त सौरभ राव
पुणे, दिसंबर (जिमाका)

पुणे विभाग में 5 लाख 13  हजार 421 कोरोना  संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। विभाग में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 42 हजार 723 तक पहुंच गई है। एक्टीव मरीजों की संख्या 14 हजार  146 है। कोरोना संक्रमित कुल 15 हजार 156 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। मृत्यु का प्रमाण 2.79 प्रतिशत है। पुणे विभाग में स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रमाण 94.60 प्रतिशत है। यह जानकारी विभागीय आयुक्त सौरभ राव द्वारा दी गई है।
पुणे जिले में कोरोना संक्रमित कुल 3 लाख 47 हजार 815 मरीजों में से 3 लाख  28 हजार 488 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टीव मरीजों की संख्या 10 हजार 927 है। कोरोना संक्रमित कुल 8 हजार 400  मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। मृत्यु का प्रमाण  2.42 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रमाण 94.44 प्रतिशत है।
सातारा जिले में कोरोना संक्रमित कुल 51 हजार 947 मरीजों में से 49 हजार 579  मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टीव मरीजों की संख्या  627 है। कोरोना संक्रमित कुल 1 हजार 741 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
सोलापुर जिले में कोरोना संक्रमित कुल 46 हजार 779 मरीजों में से 43 हजार 197  मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टीव मरीजों की संख्या 1 हजार 957 है। कोरोना संक्रमित कुल 1 हजार 625 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
सांगली जिले में कोरोना संक्रमित कुल 47 हजार 22 मरीजों में से 44 हजार 944 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टीव मरीजों की संख्या 375 है। कोरोना संक्रमित कुल 1 हजार 703 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
कोल्हापुर जिले में कोरोना संक्रमित कुल 49 हजार 160 मरीजों में से 47 हजार  213 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टीव मरीजों की संख्या 260 है। कोरोना संक्रमित कुल 1 हजार 687 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
कल के संक्रमित मरीजों की संख्या की तुलना में पुणे विभाग में संक्रमित मरीजों की संख्या में कुल 1 हजार 17 की वृद्धि हुई है। पुणे जिले में 685, सातारा जिले में 173, सोलापुर जिले में 114, सांगली जिले में 29 और कोल्हापुर जिले में 16 मरीज बढ़े हैं।
पुणे विभाग में स्वस्थ होने वाले कुल 939 मरीजों  में पुणे जिले में 664, सातारा जिले में 56, सोलापुर जिले में 138, सांगली जिले में 56 और कोल्हापुर जिले में 25 मरीजों का समावेश है।
आज तक विभाग में कुल 29 लाख  62 हजार 361 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। प्राप्त रिपोर्ट में से 5 लाख  42 हजार 723 नमूनों की रिपोर्ट सकारात्मक (पॉजिटिव) आई है।
(नोट : यह आंकड़े 6 दिसंबर 2020 की रात 9.00 बजे तक के हैं।)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ