ब्रिटेन में एक नए प्रकार का कोरोना; मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पुणे जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की जानकारी 20/12/2020 राज्य से अगले 15 दिनों के लिए और सतर्क रहने की अपील की
-यूरोप और मध्य पूर्व देशों के यात्रियों के लिए 14 दिन संस्थात्मक क्वारंटाईन अनिवार्य
मुंबई, दिसंबर (महासंवाद)
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रैन को लेकर एहतियाती कदम उठाने के लिए एक बैठक बुलाई। राज्य में कल से महापालिका क्षेत्र में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू करने का निर्णय लिया गया है और यह 5 जनवरी 2021 तक लागू रहेगा। इसके साथ ही यूरोप और मध्य-पूर्व देशों से आने वाले सभी यात्रियों को हवाई अड्डे पर उतरने पर 14 दिन संस्थात्मक क्वारंटाइन और अन्य देशों से आने वालों को होम क्वारंटाइन करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का नया विषाणु के कारण राज्य में अधिक सावधानी बरतते हुए आगामी 15 दिन अधिक सतर्क रहना होगा।
वर्षा निवासस्थान पर हुई बैठक में मुख्य सचिव संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार अजोय मेहता, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सौनिक, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आशीषकुमार सिंह, प्रधान सचिव विकास खारगे, मुंबई महापालिका आयुक्त आय. एस. चहल, मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. प्रदीप व्यास, वैद्यकीय शिक्षण विभाग के सचिव सौरव विजय, राज्य टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. संजय ओक, सदस्य डॉ. शशांक जोशी, डॉ. अविनाश सुपे, डॉ. राहुल पंडित, मुख्यमंत्री के पुणे विभाग के सलाहकार दीपक म्हैसेकर आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री ठाकरे ने बताया कि ब्रिटेन में पाया गया नया कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इस वायरस का पता अगले कुछ दिनों में चलेगा, इसलिए आज से राज्य में इस संबंध में अधिक सतर्कता बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी जांच करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण यूरोप देशों सहित मध्य-पूर्व देशों से महाराष्ट्र में आने वाले यात्रियों की आज से 14 दिन तक संस्थात्मक क्वारंटाइन अनिवार्य है। ऐसे यात्रियों की क्वारंटाइन के बाद उनकी पांचवें अथवा छठवें दिन कोरोना की जांच की जाएगी। उन्हें क्वारंटाइन पूर्ण होने के बाद ही घर छोड़ा जाएगा। यात्रियों को क्वारंटाइन के लिए होटल व स्वतंत्र अस्पताल में भर्ती कराने की जिम्मेदारी महापलिका आयुक्तों को सौंपी गई है। इसके साथ ही यात्रियों में नए विषाणु के लक्षण पाए जाने पर उनके लिए स्वतंत्र अस्पताल की व्यवस्था करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

0 टिप्पणियाँ