राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 18 लाख के पार हुई
पुणे, दिसंबर (विप्र)
पुणे में एक कोविड पॉजिटिव शख्स के अन्दर कोरोना का ब्रिटेन वाला स्ट्रेन मिलने की संभावना है। यह 11 दिन पहले लंदन से पुणे आया था, जिसके बाद उसे शहर के नायडू हॉस्पिटल में एक स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी उनके अन्य टेस्ट को अंजाम दे रही है। इस पूरे टेस्ट में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। जिला प्रशासन ने कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम शुरू कर दिया है।
पुणे में 25 नवंबर के बाद से तकरीबन 544 लोग ब्रिटेन से आये हैं। सभी को ट्रेस करने का काम किया जा रहा है। महाराष्ट्र एपिडेमियोलॉजी सेल के प्रमुख डॉ. प्रदीप अवाटे ने कहा कि 25 नवंबर से अब तक ब्रिटेन से आने वाले 3 हजार लोगों को महाराष्ट्र पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से सूचीबद्ध किया गया है। इसमें से 116 लोगों को ट्रैक किया गया और 52 का आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ है। डॉ. आवटे ने बताया कि एक दिन पहले नागपुर में नए स्ट्रेन के संदेह में एडमिट व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 3171 नए संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 18,04,871 हो गई है। अबतक ठीक होने वाले मरीजों का कुल प्रतिशत 94.5 है। अभी भी राज्य में 54,891 मरीजों का इलाज जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 3580 नए मरीज मिले हैं।

0 टिप्पणियाँ