मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राज्य के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को शनिवार से मुफ्त में मिलेगा खून : स्वास्थ्य मंत्री राजेश तोपे द्वारा घोषणा

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और सांसद सुप्रिया सुले ने किया रक्तदान
मुंबई, दिसंबर (महासंवाद)

राज्य में शनिवार 12 दिसंबर से सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त रक्त दिया जाएगा। यह घोषणा स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने की है। रक्त की कमी को मद्देनजर रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और सांसद सुप्रिया सुले ने रक्त दान कर नागरिकों से रक्त दान करने की अपील की।
यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में राज्य रक्त संक्रमण परिषद के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे सहित सांसद सुप्रिया सुले और कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया। यहां स्वास्थ्य संचालक डॉ. साधना तायडे, राज्य रक्त संक्रमण परिषद के डॉ. अरूण थोरात आदि उपस्थित थे।
कहावत के अनुसार पहले किया फिर बताया। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पहले रक्तदान किया फिर नागरिकों को रक्त दान करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टोपे ने कहा कि एक सरकारी अस्पतालों में रक्त प्रक्रिया के लिए 800 रुपये का शुल्क लिया जाता है। उन रोगियों को नि: शुल्क रक्त प्रदान करने का निर्णय लिया गया, जो सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस पहल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से लागू किया जाएगा।

किसी के जीवन को बचाने के लिए रक्त कितना महत्वपूर्ण है, यह सभी को पता है। राज्य में लगभग 344 ब्लड बैंकें कार्यरत हैं। कुछ दिनों तक ही रक्त उपलब्ध है। कोरोना के कारण महाविद्यालय बंद हैं। निजी कंपनियों का ‘वर्क फ्रॉम होम’ शुरू है और सोशल डिस्टंसिंग के कारण रक्तदान शिविर आयोजित करने की सीमाएं हैं, इन सभी के कारण रक्त की कमी होती जा रही है। महाराष्ट्र देश में रक्त संकलन में अग्रणी है, परंतु अब कोरोना के कारण रक्त की कमी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए रक्त दान करना ही एकमात्र विकल्प है।
चूंकि रक्त तैयार नहीं किया जा सकता है और एकत्र किए गए रक्त को लंबे समय तक संग्रहीत नहीं किया जा सकता है, इसलिए नियमित रूप से रक्त दान शिविर आयोजित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता शरद पवार के जन्मदिन के अवसर पर 13 से 20 दिसंबर तक स्वाभिमान सप्ताह मनाया जाएगा और प्रत्येक तालुका में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिकों से अपने जन्मदिन और शादी की वर्षगांठ के अवसर पर वर्ष में दो बार रक्त दान करने की भी अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ