आधार प्रतिष्ठान संस्था द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न कोर्सेस शुरू
श्री महेश ससाणे
अध्यक्ष : आधार प्रतिष्ठान
हड़पसर, फरवरी (ह.ए. प्रतिनिधि) आधार प्रतिष्ठान संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्म सम्मान से स्वावलंबी बनाना है। प्रतिष्ठाण की ओर से महिलाओं के लिए विभिन्न कोर्सेस की व्यवस्था की गई है। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणों से अवगत करवाकर उनका भविष्य बेहतर हो सके, इस हेतु आधार प्रतिष्ठाण काम कर रहा है, क्योंकि महिलाएं सशक्त होने से हमारा समाज अपने आप सशक्त होगा। महिलाएं देश को आगे बढ़ाते हुए समाज को तरक्की की राह पर भी ले जाती हैं। महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए महिला सशक्तिकरण का संदेश सब तक पहुंचाकर उनका सपना पूरा करके महिलाओं को सशक्त करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। यह विचार आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे ने हमारे प्रतिनिधि के साथ बातचीत करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने आगे बताया कि आधार प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित महिला सक्षमीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को बेकरी पदार्थ, मसाले, आईस्क्रीम तैयार करना, बेसिक ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे, इस हेतु योगासन प्रशिक्षण वर्ग भी शुरू किए गए हैं। हमारे द्वारा शुरू किए गए प्रशिक्षण शिविर को परिसर की महिलाएं बहुत ही अच्छा प्रतिसाद दे रही हैं। प्रशिक्षण शिविर में शामिल कई महिलाओं ने अपना स्वयं का लघुउद्योग शुरू करने की उनकी इच्छा है, हमें बताया, उन महिलाओं की हौसला आफजाई करते हुए बताया कि आप जरूर लघुउद्योग शुरू करें, आपके साथ हमारा आधार प्रतिष्ठान हमेशा खड़ा है। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर 7744948907 संपर्क किया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ