मुफ्त स्तन कैंसर निदान शिविर उद्घाटित
कैंसर निदान शिविर का उद्घाटन करती हुईं नगरसेविका प्राची आल्हाट, साथ में महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
मोहम्मदवाडी, फरवरी (ह.ए. प्रतिनिधि)
हर परिवार की ताकत घर की महिला ही होती है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी महिला बखूबी निभाती है। महिला सशक्त हो तो परिवार अपने आप सशक्त होता है, इसलिए महिलाओं को भी अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। आप अपने परिवार की रीड की हड्डी हो, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर कृपया बिल्कुल भी किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। आप स्वस्थ तो आपका परिवार भी स्वस्थ। यह विचार प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी-कौसरबाग की नगरसेविका प्राची आशीष आल्हाट ने व्यक्त किए।
महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सेंटर फॉर एक्सलन्स फॉर मदर एण्ड चाइल्ड केयर व प्रयास संस्था की ओर से महिलाओं के लिए मुफ्त स्तन कैंसर निदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसका उद्घाटन नगरसेविका प्राची आल्हाट के शुभ हाथों किया गया था, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर, प्रयास संस्था की तृप्ति धारपवार, सेंटर फॉर एक्सलन्स फॉर मदर एण्ड चाइल्ड केयर के डॉ. सुशील देशमुख, डॉ. प्रणिता जोशी देशमुख, मुख्याध्यापक डी. एम.पाटिल, मुख्याध्यापिका एस. ए. झरेकर, मुख्याध्यापक पी. बी. भापकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
गत मंगलवार को महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सेंटर फॉर एक्सलन्स फॉर मदर एण्ड चाइल्ड केयर व प्रयास संस्था द्वारा संयुक्त रूप से तरवडे वस्ती, मोहम्मदवाडी स्थित डॉ. दादा गुजर प्राथमिक विद्यामंदिर में महिलाओं के लिए मुफ्त स्तन कैंसर निदान शिविर का आयोजन किया गया था। सामान्य महिलाओं में कैंसर के बारे में जनजागृति व समय पर ही निदान होना जरूरी है, इस उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया था। अत्याधुनिक मशीन द्वारा शिविर में उपस्थित महिलाओं की जांच की गई। देश के युवाओं को खेलों में भी आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए।
यह जानकारी महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर ने दी है। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन अनुजा ओमासे ने किया।

0 टिप्पणियाँ