मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हापकिडो बॉक्सिंग चैम्पियनशिप-2021 प्रतियोगिता अहमदनगर जिले ने जीती

मुंढवा, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)

हापकिडो बॉक्सिंग महाराष्ट्र राज्य चैम्पियनशिप-2021 प्रतियोगिता अहमदनगर जिले ने प्रथम क्रमांक हासिल कर जीत  ली। यह प्रतियोगिता 7 मार्च 2021 को लोनावला में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के सभी जिलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कोरोना की पृष्ठभूमि पर सभी नियमों का   पालन किया गया। सर्वाधिक 68 पॉइंट प्राप्त कर अहमदनगर जिले ने प्रथम क्रमांक और 57 पॉइंट प्राप्त कर कोल्हापुर ने दूसरा क्रमांक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों का नेशनल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। 
इस प्रतियोगिता में महासचिव मा़ राज वागदकर सर, उपाध्यक्ष सुदर्शन पांढरे, ऑर्गनायझिंग सेक्रेटरी प्रशांत गायकवाड, टूर्नामेंट अध्यक्ष प्रशांत पवार इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सर्वश्री संतोष बसवंते, मा. पठाण, मा. उमेश शिंदे, मा. शिसोदे आदि द्वारा अथक परिश्रम किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ