मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे विभाग में कोरोना संक्रमित मरीजों की सख्या 6 लाख 89 हजार 315 तक पहुंची

पुणे, मार्च (जिमाका)

पुणे विभाग में 6 लाख 27 हजार 302 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। विभाग में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख 89 हजार 315 तक पहुंच गई है और सक्रिय मरीजों की संख्या 45 हजार 229 है। कोरोना संक्रमित कुल 16 हजार 784 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। मृत्यु का प्रमाण 2.43 प्रतिशत है और स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रमाण 91.00 प्रतिशत है।
पुणे जिले में कोरोना संक्रमित कुल 4 लाख 69 हजार 478 मरीजों में से 4 लाख 20 हजार 966 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सक्रिय मरीज 39 हजार 35 हैं। कोरोना संक्रमित कुल 9 हजार 477 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। मृत्यु का प्रमाण  2.02 प्रतिशत और स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रमाण 89.67 प्रतिशत है।
सातारा जिले में कोरोना संक्रमित कुल 62 हजार 292 मरीजों में से 58 हजार 189 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 2 हजार 223 है। कोरोना संक्रमित कुल 1 हजार 880 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
सोलापुर जिले में कोरोना संक्रमित कुल 56 हजार 632 मरीजों में से 52 हजार 71 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 2 हजार 663 है। कोरोना संक्रमित कुल 1 हजार 898 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
सांगली जिले में कोरोना संक्रमित कुल 49 हजार 626 मरीजों में से 47 हजार 59 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 794 है। कोरोना संक्रमित कुल 1 हजार 773 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
कोल्हापुर जिले में कोरोना संक्रमित कुल 51 हजार 287 मरीजों में से रुग्णांपैकी 49  हजार 17 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 514 है। कोरोना संक्रमित कुल 1 हजार 756 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
कल की संक्रमित मरीजों की संख्या की तुलना में आज पुणे विभाग में संक्रमित मरीजों की संख्या में 6 हजार 257 की वृद्धि हुई है, जिसमें पुणे जिले में 5 हजार 408, सातारा जिले में 327, सोलापुर जिले में 371, सांगली जिले मेें 71 और कोल्हापुर जिले में 80 मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
पुणे विभाग में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या कुल 2 हजार 782 है। पुणे जिले में 2 हजार 531, सातारा जिले में 25, सोलापुर जिले में 152, सांगली जिले में 42 और कोल्हापुर जिले मेें 32 मरीजों का समावेश है।
आज तक पुणे विभाग में कुल 45 लाख 41 हजार 820 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 6 लाख  89 हजार 315 नमूनों की रिपोर्ट सकारात्मक (पॉजिटिव) आई है।
(नोट : यह आंकड़ा 21 मार्च 2021 की रात 9.00 बजे तक का है।)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ