योगाचार्य आनंद झांबरे को परिवर्तन महिला आधार केंद्र की ओर से सम्मानित करती हुईं डॉ. छाया जाधव, साथ में परिवर्तन महिला आधार केंद्र की संस्थापिका व अध्यक्षा शोभा लगड, गौरी दीदी, संदीप राऊत, महेश टेले पाटिल उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)
हड़पसर, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)
परिवर्तन महिला आधार केंद्र व श्रीराम मंदिर ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से विश्व महिला दिन के अवसर पर कालेपडल परिसर की महिलाओं के लिए मुफ्त योग प्रशिक्षण वर्ग की शुरूवात की गई है। उक्त योग प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन मनपा शिक्षण विभाग की उपाध्यक्षा तथा नगरसेविका कलिंदा पुंडे के शुभ हाथों किया गया।
इस अवसर पर शोभाई मुफ्त दवाखाना में निशुल्क सेवा देनेवाले डॉ. छाया जाधव व डॉ. समीर तांबोली, आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य के लिए ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गौरी दीदी, सामाजिक क्षेत्र में महिला सबलीकरण के लिए नंदा जाधव व संगीता पाटिल को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर यहां योगाचार्य आनंद झांबरे, कार्यक्रम की संयोजिका शोभा लगड, मराठावाडा बहुउद्देशीय प्रतिष्ठान के महेश टेले पाटिल, कार्तिकी हनुमंत घुले, संदीप राऊत, सुशील येबाजी, रोहिदास लगड, सुनीता रायकर, छाया दांगट, कल्पना चौगुले, ज्योति तोडकर के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
योगाचार्य आनंद झांबरे के मार्गदर्शन में योग वर्ग शुरू किए गए हैं, परिसर की महिलाओं ने अपना स्वास्थ्य स्वस्थ रखने के लिए इस मुफ्त योग प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने की अपील आयोजिका परिवर्तन महिला आधार केंद्र की संस्थापिका व अध्यक्षा प्रा. शोभाताई रोहिदास लगड ने की है।

0 टिप्पणियाँ