बढ़ते हुए ईंधन दामों के विरोध में हवेली महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा मंदाकिनीताई नलावडे उपहासात्मक आरती करती हुईं, साथ में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव संगीता तिवारी, पुणे जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सीमाताई सावंत, रेखाताई चव्हाण, दौंड तहसील महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा मालन दोरगे के साथ महिला कांग्रेस पार्टी की सदस्या उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।
हड़पसर, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)
‘हमारे सैया तो खूब ही कमावत है, पर मोदी सरकार की महंगाई डायन खाये जात है’ के नारों की आवाज हड़पसर में गूंजती हुई सुनाई दे रही थी। फ्लेक्स पर 3 वाक्य ‘ना देखूंगा, ना सुनूंगा, ना बोलूंगा’ लिखकर उस पर नरेंद्र मोदी का फोटो छपवाकर उसके सामने महिला कांग्रेस पार्टी की सदस्याओं द्वारा घंटानाद आरती आंदोलन किया गया।
महिला कांग्रेस पार्टी की सदस्यों द्वारा महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा संध्याताई सव्वालाखे की सूचनानुसार पुणे जिला महिला काँग्रेस कमेटी व हवेली महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से हड़पसर गाड़ीतल पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पुणे जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा सीमाताई सावंत व हवेली महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा मंदाकिनीताई नलावडे द्वारा नरेंद्र मोदी की उपहासात्मक घंटानाद आरती करके ईंधन दर वृद्धि का विरोध, सोए हुए महंगाई के कुंभकर्ण को उठाने के लिए उपहासात्मक आरती की गई, साथ ही बैटरी के दीपक लगाकर मोदी सरकार द्वारा दिन-ब-दिन बढ़ाए जा रहे दामों का विरोध दर्शाते हुए उपहासात्मक आरती की गई, साथ ही ईंधन दाम की वृद्धि कम करने की मांग भी की गई। इस अवसर पर यहां महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव संगीता तिवारी, रेखाताई चव्हाण, दौंड तहसील महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा मालन दोरगे के साथ महिला कांग्रेस पार्टी की सदस्या उपहासात्मक घंटानाद आरती आन्दोलन में शामिल हुई थीं।

0 टिप्पणियाँ