मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

किसी भी क्षेत्र में काम करने में पीछे नहीं हैं महिलाएं : जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख

मतदान केंद्रस्तरीय अधिकारी महिलाएं जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित

पुणे, मार्च (जिमाका)

किसी भी क्षेत्र में काम करने में महिलाएं पीछे नहीं हैं, यह बहुत ही अभिनंदनीय बात है। महिलाओं की सफलता की प्रशंसा करनी ही चाहिए। यह गौरवोद्गार जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने जिलाधिकारी कार्यालय में महिला दिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष प्रयत्न करने वाली उत्कृष्ट महिला मतदान केन्द्रस्तरीय अधिकारियों का जिलाधिकारी डॉ. देशमुख के शुभ हाथों प्रशस्तिपत्र देकर सत्कार किया गया, तब वे बोल रहे थे। यहां अपर जिलाधिकारी विजयसिंह देशमुख, निवासी उपजिलाधिकारी डॉ. जयश्री कटारे, उपजिला चुनाव अधिकारी मृणालिनी सावंत उपस्थित थे। 
जिलाधिकारी ने आगे कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अवगत कराकर महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं के काम को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न पहल की जानी चाहिए। महिलाओं के काम को सही ढंग से सराहा जाना चाहिए। 

इस अवसर पर मतदान केंद्रस्तरीय अधिकारी सुप्रिया टेमकर, कोमल राऊत, उषा सुरवसे व सूचना सहायक गीतांजलि अवचट का जिलाधिकारी डॉ. देशमुख के शुभ हाथों प्रशस्तिपत्र देकर सत्कार किया गया। उपजिला चुनाव अधिकारी मृणालिनी सावंत ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कार्यालय की महिला अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ