रविंद्र खैरे को नियुक्तिपत्र प्रदान करते हुए महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबनराव घोलप, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
घोरपड़ी, मार्च (ह.ए प्रतिनिधि)
राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ पश्चिम महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र खैरे की हाल ही में नियुक्ति की गई है। उन्हें नियुक्तिपत्र महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजकल्याण मंत्री बबनराव घोलप के शुभ हाथों नाशिक में दिया गया। उनका चयन समाज के प्रति उनके काम के आधार पर किया गया है। श्री खैरे ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि जिम्मेदारी बढ़ने से मैं सामाजिक कार्यों में और मेहनत करूंगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव ज्ञानेश्वर कांबले, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिकांत सोनवणे, महाराष्ट्र सचिव दत्तात्रय गोतीसे, महाराष्ट्र संघटक सचिव दत्तात्रय शिंदे, पश्चिम महा उपाध्यक्ष ईश्वर लोखंडे, पुणे जिला अध्यक्ष विजेंद्र गद्रे, महिला जिलाध्यक्ष शुभांगी गाडेकर, जिला कार्यध्यक्ष प्रल्हाद कांबले व पिंपरी-चिंचवड शहर अध्यक्ष दत्तात्रय शिंदे सरकार प्रमुख रूप से उपस्तिथ थे।

0 टिप्पणियाँ