मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

फलटण और पुणे के बीच (वाया लोणंद) डेमू सेवा को प्रकाश जावडेकर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुंबई, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)

माननीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, सूचना एवं प्रसारण, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री, भारत सरकार श्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 30 मार्च 2021 को फलटण और पुणे के बीच वाया लोणंद डेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  
इस अवसर पर महाराष्ट्र के सहकारिता एवं विपणन मंत्री एवं पालक मंत्री, सातारा श्री शामराव उर्फ बालासाहेब पाटिल मुंबई से, माननीय सांसद श्री रणजितसिंह नाईक निंबालकर व माननीय सांसद श्री छत्रपति उदयनराजे भोसले फलटण से, माननीय सांसद श्री गिरिश बापट पुणे से, माननीय सांसद श्री श्रीनिवास पाटिल, माननीय विधायक श्री चंद्रकांत (दादा) पाटिल, माननीय विधायक श्री दीपक चव्हाण, माननीय विधायक श्री सुनील कांबले, नगराध्यसक्षा, फलटण श्रीमती नीता नेवासे वीडियो लिंक के माध्यम से जुड़े। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अधिकारी श्री सुनीत शर्मा एवं श्री पुणेन्दु मिश्रा, सदस्य (ओ एवं बीडी) रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली से तथा मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री संजीव मित्तल मुंबई से जुड़े एवं स्वागत उद्बोधन दिया। मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक श्री बी. के. दादाभोय तथा मंडल रेल प्रबंधक,पुणे श्रीमती रेणु शर्मा फलटण में उपस्थित थे तथा वहीं से उन्होंने आभार प्रदर्शन किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि श्री पीयूष गोयल माननीय रेल, वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री, के मार्गदर्शन में रेलवे में व्यापक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। बायो टॉयलेट के उपयोग से पटरियों और स्टेशन प्लेटफार्मों को स्वच्छ बनाया गया है। यह स्वच्छ भारत का एक आदर्श उदाहरण है।
उन्होंने आगे उल्लेख किया कि माननीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में IRCTC के सरलीकृत आरक्षण से यात्रियों को तेजी से टिकट प्राप्त करने में मदद मिल रही है। उच्चतम मानकों की सुरक्षा, विद्युतीकरण की प्रगति,  दोहरीकरण,  रेलवे में पोर्ट कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करने के लिए मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को खत्म करने जैसे बुनियादी ढाँचों ने अर्थव्यवस्था और विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण निभाई है। 5000 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा प्रदान कि गई है जो यात्रियों को विश्वव्यापी वेब तक पहुंचने में सक्षम बनाते हैं और उनके ज्ञान के क्षितिज को खोलते हैं।
पृष्ठभूमि : फलटण और पुणे के बीच वाया  लोणंद डेमू ट्रेनों की शुरुआत से इस क्षेत्र के लोगों को सामान्य रूप से किसानों को नए बाजारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी, छात्र अपनी पसंद के शिक्षण संस्थानों और श्रमिकों तक विशेष रूप से अधिक हरित चरागाहों की तलाश करने के लिए पहुंच जाएंगे।
रेलवे, परिवहन का सबसे सस्ता साधन होने के कारण और पुणे से फलटण (वाया लोणंद) के बीच सीधी कनेक्टिविटी उनकी आकांक्षाओं के लिए वरदान साबित होगी। इसके अलावा, फलटण के निवासियों को फलटण से पुणे और वापस के लिए सीधी यात्री ट्रेन कनेक्टिविटी मिलेगी ।
यह प्रेस विज्ञप्ति मध्य रेल के जनसंपर्क विभाग छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ