पुणे, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे - भागलपुर तथा पुणे - गोरखपुर के बीच अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है ।1) गाड़ी सं. 01461 पुणे - भागलपुर विशेष गाड़ी शनिवार दिनांक 24 अप्रैल को पुणे से 06.10 बजे रवाना होकर रविवार 18.40 बजे भागलपुर पहुचेंगी तथा वापसी में गाड़ी सं. 01462 भागलपुर - पुणे विशेष गाड़ी रविवार दिनांक 25 अप्रैल को भागलपुर से 22.00 बजे रवाना होकर मंगलवार 11.35 बजे पुणे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में 07 शयनयान , 11 जनरल सिटिंग कोच रहेंगे।यह गाड़ी रास्ते में दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड,भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं॰ दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम जंक्शन, गया, किऊल तथा जमालपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
2) गाड़ी सं. 01467 पुणे - गोरखपुर विशेष गाड़ी शनिवार दिनांक 24 अप्रैल को पुणे से 09.40 बजे रवाना होकर रविवार 18.30 बजे गोरखपुर पहुचेंगी तथा वापसी में गाड़ी सं. 01468 गोरखपुर - पुणे विशेष गाड़ी रविवार दिनांक 25 अप्रैल को गोरखपुर से 21.30 बजे रवाना होकर मंगलवार 06.25 बजे पुणे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में एक एसी टू टियर, 03 एसी थ्री टियर , 13 शयनयान, 05 जनरल सीटिंग कोच रहेंगे। यह गाड़ी रास्ते में दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड,भुसावल, इटारसी, भोपाल ,बीना, झाँसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ चारबाग़, गोंडा, तथा बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।
इन गाडियों की बुकिंग 22 अप्रैल से शुरु हो रही है।
ये विशेष गाडियां पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक हैI जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी I यात्रियों सेअनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें I
उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें I यात्रियों से अनुरोध है की इस सुविधा का लाभ उठाएँ I यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ