पुणे, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-मंडुआडीह के बीच सुपर फास्ट विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है साथ ही पुणे-गुवाहाटी एक विशेष गाड़ी भी चलाई जाएगी।
1. गाड़ी सं. 01457 पुणे-मंडुआडीह सुपर फास्ट विशेष गाड़ी मंगलवार दिनांक 20 एवं 27 अप्रैल को पुणे से 20.20 बजे रवाना होकर गुरूवार 00.35 बजे मंडुआडीह पहुचेगी तथा वापसी में गाड़ी सं. 01458 मंडुआडीह-पुणे सुपर फास्ट विशेष गाड़ी गुरुवार दिनांक 22 एवं 29 अप्रैल को मंडुआडीह से प्रातः 02.40 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 07.20 बजे पुणे पहुंचेगी । इस गाड़ी के कुल चार फेरे होंगे। रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी तथा बनारस स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 22 सेकंड सीटिंग कोच होंगे।
2. गाड़ी सं. 01459 पुणे-गुवाहाटी ‘एकतरफा’ विशेष गाड़ी बुधवार दिनांक 21अप्रैल को पुणे से 06.10 बजे रवाना होकर शुक्रवार 23 अप्रैल को 13.40 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं, दानापुर , बरौनी, कटीहार , किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू बोंगाईगांव, रंगिया स्टेंशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 09 सेकंड सीटिंग, 09 स्लीपर तथा दो एसी थ्री कोच होंगे।
ये विशेष गाड़ियां पूरी तरह आरक्षित हैं तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है। जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे, उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ।
स्टेशन तथा ट्रेनों में इधर-उधर नहीं थूंकें और गंदगी नहीं करें। साफ सफ़ाई रखने में रेल प्रशासन को सहयोग करें। थूंकने, गंदगी करने वालों से भी जुर्माना वसूल किया जाएगा। आइए हम सभी कोरोना वायरस के प्रसार एवम् संक्रमण से स्वयं के साथ साथ दूसरों को भी बचाएं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-मंडुआडीह के बीच सुपर फास्ट विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है साथ ही पुणे-गुवाहाटी एक विशेष गाड़ी भी चलाई जाएगी।
1. गाड़ी सं. 01457 पुणे-मंडुआडीह सुपर फास्ट विशेष गाड़ी मंगलवार दिनांक 20 एवं 27 अप्रैल को पुणे से 20.20 बजे रवाना होकर गुरूवार 00.35 बजे मंडुआडीह पहुचेगी तथा वापसी में गाड़ी सं. 01458 मंडुआडीह-पुणे सुपर फास्ट विशेष गाड़ी गुरुवार दिनांक 22 एवं 29 अप्रैल को मंडुआडीह से प्रातः 02.40 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 07.20 बजे पुणे पहुंचेगी । इस गाड़ी के कुल चार फेरे होंगे। रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी तथा बनारस स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 22 सेकंड सीटिंग कोच होंगे।
2. गाड़ी सं. 01459 पुणे-गुवाहाटी ‘एकतरफा’ विशेष गाड़ी बुधवार दिनांक 21अप्रैल को पुणे से 06.10 बजे रवाना होकर शुक्रवार 23 अप्रैल को 13.40 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं, दानापुर , बरौनी, कटीहार , किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू बोंगाईगांव, रंगिया स्टेंशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 09 सेकंड सीटिंग, 09 स्लीपर तथा दो एसी थ्री कोच होंगे।
ये विशेष गाड़ियां पूरी तरह आरक्षित हैं तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है। जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे, उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ।
रेल यात्रा में मास्क न पहनने पर भरना होगा जुर्माना
कोरोना महामारी के चलते वर्तमान स्थिति से निपटने के उपायों के तहत पुणे रेल मंडल यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे स्टेशन परिसर में तथा रेल यात्रा के दौरान फेस मास्क अवश्य पहनें। जो यात्री स्टेशन परिसर या यात्रा के दौरान बिना मास्क के पाए जाएंगे उनके खिलाफ रेलवे ने कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। ऐसे लोगों को 500 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। स्टेशन तथा ट्रेनों में इधर-उधर नहीं थूंकें और गंदगी नहीं करें। साफ सफ़ाई रखने में रेल प्रशासन को सहयोग करें। थूंकने, गंदगी करने वालों से भी जुर्माना वसूल किया जाएगा। आइए हम सभी कोरोना वायरस के प्रसार एवम् संक्रमण से स्वयं के साथ साथ दूसरों को भी बचाएं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ