मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वृद्धजनों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन एल्डरलाइन (14567) कई राज्यों में शुरू

 

मई, 2021 के अंत तक सभी राज्यों में शुरू होने की संभावना
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0013PID.jpg

नई दिल्ली, मई (पसूका)
कोविड महामारी के दौरानवृद्धजनों की समस्याओं को दूर करने के लिए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने एल्डरलाइनयोजना के तहत प्रमुख राज्यों में राज्यवार कॉल सेंटर शुरू किए हैं। यह सुविधा 5 राज्यों जैसेउत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और कर्नाटक में पहले से ही चालू है।तेलंगाना में, यह सुविधा एक साल से अधिक समय से काम कर रही है।

मई, 2021 के अंत तक सभी राज्यों में इस सेवा को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

इन कॉल सेंटरों पर टोल फ्री नंबर 14567 के जरिए संपर्क किया जा सकता है। सभी वृद्धजनों को इस सुविधा का उपयोग करने की सलाह दी जा सकती है। एल्डरलाइनटाटा ट्रस्ट और एनएसईफाउंडेशन की सहायता से संचालित एक सुविधा है।

कॉल सेंटरों की वर्तमान स्थिति नीचे दी गई है :


राज्य

किस दिन शुरू हुई

अधिकारियों की संख्या

कार्रवाई योग्य कॉल की संख्या

कितने लोगों ने सुविधाके लिए संपर्क किया

आवेदनों का निपटान

तमिलनाडु

28 अप्रैल 2021

8

71

25

15

मध्य प्रदेश

28 अप्रैल 2021

4

163

12

5

राजस्थान

28 अप्रैल 2021

4

25

8

3

कर्नाटक

28 अप्रैल 2021

3

122

6

1

उत्तर प्रदेश

14 मई 2021

6

94

13

7

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ