मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-भुसावल के बीच चलने वाली विशेष साप्ताहिक गाड़ी जुलाई तक दौंड से चलेगी

पुणे, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

वर्तमान में पुणे-भुसावल  के  बीच चलने वाली विशेष साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 01135/01136 आगामी 27 मई से 29 जुलाई की अवधि में प्रति गुरुवार को दौंड स्टेशन से भुसावल के बीच चलेगी।
गाड़ी संख्या 01135 गुरुवार 27 मई से 29 जुलाई तक की अवधि में भुसावल से 06.15 बजे रवाना होकर 15.10 बजे दौंड पहुंचेगी तथा वापसी में गाड़ी संख्या 01136 दौंड से प्रति गुरुवार 27 मई से 29 जुलाई तक की अवधि में 12.30 बजे रवाना होकर 20.45 बजे भुसावल पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी जलगांव, चालीसगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्री कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ