पुणे, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे - दानापुर के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ीयां चलाने का निर्णय लिया है।
विशेष गाड़ी सं. 01495 पुणे - दानापुर एक्सप्रेस शनिवार , बुधवार दिनांक 15 एवं 19 मई को पुणे से 17.40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 00.40 बजे दानापुर पहुचेंगी
विशेष गाड़ी सं. 01496 दानापुर - पुणे एक्सप्रेस सोमवार, शुक्रवार दिनांक 17 एवं 21 मई को दानापुर से 05.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.35 बजे पुणे पहुंचेगी।
इस गाड़ी के कुल चार फेरे होंगे एवं इसमें एक सेकंड एसी, 05 थ्री एसी, 11 स्लीपर तथा 05सेकंड सिटिंग कोच रहेंगे।
रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड,भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशनों पर रुकेगी।
इसके अलावा वर्तमान में चल रही विशेष गाड़ी सं. 01493 पुणे - दानापुर एक्सप्रेस की एक अतिरिक्त ट्रीप रविवार दिनांक 16 मई को पुणे से दानापुर के लिए रवाना की जाएगी ।
वापसी में विशेष गाड़ी सं. 01494 दानापुर - पुणे एक्सप्रेस मंगलवार दिनांक 18 मई को दानापुर से पुणे के लिए चलेगी। *इस गाड़ी के आगमन प्रस्थान समय, हाल्ट तथा कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं है।*
*गाड़ी संख्या 01495, 01493 की बुकिंग 14 मई से शुरू होगी।*
यह विशेष गाड़ीयां पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक हैI जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों सेअनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें I
उपरोक्त विशेष ट्रेनों के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in
देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें I यात्रियों से अनुरोध है की इस सुविधा का लाभ उठाएँ I यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ