उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पुणे में कोरोना प्रकोप की वर्तमान स्थिति की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
-राज्य सरकार द्वारा कोरोना के टीकाकरण में तेजी लाने के प्रयास
-रेमडेसिविर का कालाबाजार, बिल के लिए मृत शरीर को रोककर रखने वाले
अस्पतालों पर कार्रवाई की जाए
-छोटे बच्चे संक्रमित होने पर उनका तुरंत इलाज करने के लिए सभी उपाय किए जाएं
-औषधि, ऑक्सिजन व वेंटिलेटरयुक्त बेड सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी करें
पुणे, मई (जिमाका)
कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क रहे और छोटे बच्चे संक्रमित होने पर उनका तुरंत उपचार समय पर करने के लिए उचित नियोजन किया जाए। यह निर्देश उपमुख्यमंत्री व जिले के पालकमंत्री अजीत पवार ने प्रशासन को दिए।
पुणे के कौंसिल हॉल में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता में कोरोना परिस्थिति और उपाय योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, तब वे बोल रहे थे। यहां सांसद गिरीश बापट, सांसद श्रीरंग बारणे पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल, पिंपरी चिंचवड की महापौर उषा उर्फ माई ढोरे, विधायक सुनील टिंगरे, विधायक अशोक पवार, विधायक संजय जगताप, विधायक अतुल बेनके, विधायक माधुरी मिसाल, विधायक मुक्ता टिलक, विधायक सिद्धार्थ शिरोले व विभागीय आयुक्त सौरभ राव, यशदा के महासंचालक एस. चोक्कलिंगम, भूजल सर्वेक्षण विभाग के संचालक मल्लिनाथ कलशेट्टी, पुणे महानगर पालिका आयुक्त विक्रम कुमार, पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका आयुक्त राजेश पाटिल, पीएमआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास दिवसे, जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख, पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता, पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश, विशेष पुलिस महानिरीक्षक मनोज लोहिया, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिनव देशमुख, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग के निवृत्त महासंचालक डॉ. सुभाष सालुंके, जिला शल्यचिकित्सक डॉ. अशोक नांदापुरकर आदि सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पुणे जिले की ‘कोरोना’ संक्रमण की वर्तमान स्थिति, प्रशासन द्वारा की गई उपाय योजना व टीकाकरण आदि विषयों के बारे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने समीक्षा बैठक में जानकारी ली।
राज्य सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के संदर्भ में 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के साथ-साथ 18 से 44 वर्ष के बीच के नागरिकों का टीकाकरण करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए आवश्यक धनराशि आरक्षित की गई है, लेकिन वर्तमान में यह टीका सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं। जब पर्याप्त टीके उपलब्ध होंगे तो टीकाकरण सुचारू हो जाएगा। पहला टीका प्राप्त करने वाले नागरिकों को दूसरा टीका उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। यह जानकारी राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दी है।
कोरोना मरीजों का इलाज करते समय रोगियों के रिश्तेदारों से रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मांगे जाने चाहिए। उन्होंने उन अस्पतालों का निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि जो रेमडेसिविर के मामले में धांधली कर रहे हैं उन दोषी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जो अस्पताल शवों को बिलों के लिए रोककर रख रहे हैं ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
कोरोना महामारी के समय जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अंत्योदय और प्राथमिकतावाले परिवारों के लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। जिले के जरूरतमंद परिवारों को इस योजना का लाभ देने का प्रयास करें। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में छोटे बच्चों के लिए चिकित्सा सेवाएं अपर्याप्त न हों इस हेतु सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं।
महापौर मुरलीधर मोहोल, महापौर उषा उर्फ माई ढोरे, सांसद गिरीश बापट, श्रीरंग बारणे, डॉ. सुभाष सालुंके, विभागीय आयुक्त सौरभ राव, जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने भी कोरोना नियंत्रण पर अपने सुझाव व जानकारी दी।

0 टिप्पणियाँ