मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

26 जून से मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल सेवा बहाल

मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल में 26 जून 2021 से इस रूट पर पहली बार विस्टाडोम कोच
-मुंबई-पुणे मार्ग पर यात्री नदी, घाटी, झरने आदि दृश्यों का ले सकते हैं आनंद
मुंबई, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेलवे ने मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सेवाएं 26 जून 2021 से बहाल करने का निर्णय लिया है। इस रूट पर यह ट्रेन पहली बार विस्टाडोम कोच के साथ चलेगी।
मुंबई-गोवा मार्ग में विस्टाडोम कोच में यात्रा करते समय पश्चिमी घाट के मनोहारी दृश्यों का आनंद अब मुंबई-पुणे मार्ग पर भी उठाया जा सकता है। फिलहाल मुंबई-मडगांव जन शताब्दी स्पेशल ट्रेन में विस्टाडोम कोच चल रहा है। अब, मुंबई-पुणे मार्ग पर यात्री माथेरान पहाड़ी (नेरल के पास), सोनगिर पहाड़ी (पलसधरी के पास), उल्हास नदी (जाम्ब्रुंग के पास), उल्हास घाटी, खंडाला एवं लोनावला आदि और दक्षिण पूर्व घाट खंड पर झरने, सुरंगें क्षेत्रों के पास से गुजरते हुए मनोहारी प्राकृतिक सुंदरता और प्रकृति को नज़दीक से देखने का आनंद ले सकते हैं। इस विस्टाडोम कोच के विशेष आकर्षण में चौड़ी खिड़की के शीशे और कांच की छत, घूमने योग्य सीटें और पुशबैक कुर्सियाँ आदि शामिल हैं।
01007 डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल 26 जून 2021 से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रतिदिन 07.00 बजे रवाना होगी और उसी दिन 11.05 बजे पुणे पहुंचेगी।
01008 डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल 26 जून 2021 से पुणे से प्रतिदिन 15.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 19.05 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।
हॉल्ट : दादर, ठाणे, कल्याण, नेरल (केवल 01007 के लिए) लोनावला, तलेगांव, खड़की और शिवाजीनगर।
संरचना : एक विस्टाडोम कोच, तीन एसी चेयर कार, 10 सेकंड क्लास सीटिंग और एक सेकेंड क्लास सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन।
आरक्षण : स्पेशल ट्रेन  01007/01008 के लिए बुकिंग सामान्य शुल्क पर 24 जून 2021 को सभी पीआरएस केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरंभ होगा।
केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही इस विशेष ट्रेन में सवार होने की अनुमति है। बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर सभी मानदंडों, कोविड-19 से संबंधित एसओपी का पालन करते हुए।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ