मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर और विमाननगर में आवासीय फ्लैट पंजीयन व वितरण की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू

पुणे, जून (जिमाका)

पुणे मेट्रो प्रकल्प 1, 2 व 3 के कारण कामगार पुतला व राजीव गांधी नगर, शिवाजीनगर, पुणे स्थित बाधीत होनेवाली झोपड़पट्टियों में पात्र झोपड़ीधारकों को विमाननगर व हड़पसर में उपलब्ध आवासीय फ्लैट के मुफ्त वितरण के बारे में शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। सभी पात्र झोपड़ीधारकों को वितरित करने के लिए विमाननगर में उर्वरित व हड़पसर में सभी उपलब्ध आवासीय फ्लैट रजिस्ट्रेशन व प्रत्यक्ष आवास वितरित करने का काम शुक्रवार 4 जून से मंगलवार 8 जून 2021 तक (शनिवार व रविवार छुट्टी के दिन भी) पूर्ण किया जाएगा। यह जानकारी झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र निंबालकर द्वारा दी गई है।
हड़पसर स्थित सी व डी विंग इमारत में सभी फ्लैटधारक सह-दुय्यम निबंधक, वर्ग-2, हवेली क्र.10,5, फायनान्स रोड, शासकीय छायाचित्र नोंदणी कार्यालय इमारत, पहली मंजिल, जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे, पुणे-1 और विमाननगर स्थित सी, डी विंग में उर्वरित फ्लैटधारक सह-निबंधक वर्ग-2,  अनुक्रमे हवेली क्र. 21 व 22, सर्वे नं. 39/2/2, सिटी सर्वे नं.943, गांधी लॉन्स के सामने, युगाई मंगल, पहली मंजिल, एरंडवणे एवं विमाननगर स्थित ई विंग में फ्लैटधारक सह-दुय्यम निबंधक, वर्ग-2, हवेली क्र.25, विनी यार्ड चर्च के सामने, सिद्धि टॉवर्स, सीएनजी पेट्रोल पंप के पीछे, गणेशनगर, दापोडी, पुणे-12 में रजिस्ट्रेशन करें।
उपरोक्तानुसार फ्लैटों का पंजीकरण प्रथम सहभागी के लिए प्राथमिकता है। उपरोक्त पांच संबंधित सह दुय्यम निबंधक के कार्यालय में प्रति कार्यालय 30 फ्लैटों का पंजीकरण प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक सांकेतिक (टोकन) आधार पर किया जायेगा। मूल आधार कार्ड और निर्देश प्रपत्र साथ लाना होगा। तथापि, संबंधित को अपने-अपने कार्यालय में समय पर उपस्थित होना चाहिए।
यदि आप उपरोक्तानुसार फ्लैट के पंजीकरण के लिए दिए गए दिन और समय पर उपस्थित नहीं होते हैं और/या यदि वे पंजीकरण की निर्धारित अवधि के भीतर वास्तव में अपने फ्लैट का कब्जा नहीं लेते हैं  तो आपको आवंटित मुफ्त फ्लैट को यह समझ कर रद्द कर दिया जाएगा कि आप लेना नहीं चाहते और सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी वर्तमान झोपड़ी से भी आपको बेदखल कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी कार्यालय के वेबसाइट srapune.gov.in पर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ