मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मनपा ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मचारियों को तुरंत वेतन दिया जाए : तुकाराम लांडगे द्वारा मांग अन्यथा किया जाएगा तीव्र आंदोलन

रिपब्लिकन युवा सेना महाराष्ट्र राज्य के संस्थापक अध्यक्ष तुकाराम अर्जुन लांडगे ने हड़पसर-मुंढवा क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर को पिछले दो माह से ठेका (कंत्राटी) कर्मियों को वेतन नहीं दिया गया है, उनकी परिस्थिति से अवगत करवाया तब ठेका (कंत्राटी) कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए अधिकारी।
हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे महानगरपालिका के ठेकेदार की ओर से साफ-सफाई करनेवाले ठेका (कंत्राटी) कर्मियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं दिया गया है, जिसके कारण उन पर भूखे रहने की नौबत आ गई है। ठेका कर्मियों को उनका वेतन आठ दिन में नहीं मिला तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा। यह चेतावनी रिपब्लिकन युवा सेना महाराष्ट्र राज्य के संस्थापक अध्यक्ष तुकाराम अर्जुन लांडगे ने दी है। 
इस दौरान हड़पसर-मुंढवा क्षेत्रीय कार्यालय के  सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर और अभियंता से मिलकर उन्हें ठेका (कंत्राटी) कर्मियों की परिस्थिति से अवगत कराया और उन्हें रिपब्लिकन युवा सेना महाराष्ट्र राज्य के संस्थापक अध्यक्ष तुकाराम अर्जुन लांडगे ने निवेदन दिया हैं। इस समय उन्होंने तुकाराम लांडगे को आश्वासन दिया कि निरीक्षण करके ठेका कर्मियों के वेतन का भुगतान तत्काल किया जाएगा। 
तुकाराम लांडगे ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हड़पसर-मुंढवा क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आनेवाले परिसर की स्वच्छता करने का काम ठेका कर्मचारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ठेकेदार की ओर से  पिछले 2 महीनों से वेतन ही नहीं दिया गया है न कि उनकी ईएसआई, पीएफ की राशि जमा की गई है।
कोरोना महामारी के कठिन समय ठेका कर्मचारी काम कर रहे हैं, फिर भी उन्हें वेतन न मिलने के कारण उन पर भूखे मरने का वक्त आया है। संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार की मनमानी के चलते ही उन पर यह परिस्थिति आयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ