मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ससाणे नगर रेलवे गेट रखरखाव एवं मरम्मत के लिये बंद रहेगा


पुणे, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेलवे फाटक संख्‍या 7 (ससाणे नगर गेट) जो पुणे  एवं सासवड रोड रेलवे स्टेशनों के बीच किलोमीटर 8/1-2 के करीब है,  रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के लिए शनिवार दिनांक 19 जून को सुबह 7 बजे से सोमवार दिनांक 21 जून को शाम 7 बजे तक सडक यातायात के लिये बंद रहेगा।

विकल्प के तौर पर रेलवे फाटक संख्‍या 8 (कालेपडल रोड) सड़क यातायात के लिए उपलब्ध  है I यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ