मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कोल्हापुर से हज़रत निज़ामुद्दीन के लिए साप्ताहिक विशेष गाड़ी

पुणे, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने कोल्हापुर से हज़रत निज़ामुद्दीन के लिए साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
1) साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02047 कोल्हापुर-हज़रत निज़ामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 जुलाई से प्रति मंगलवार को कोल्हापुर से 9.10 बजे रवाना होकर मिरज 10.20, सांगली 10.35, कराड़ 11.40, सातारा 12.40 तथा पुणे 16.10 बजे आकर अगले दिन 17.50 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन पहुंचेगी। साप्ताहिक विशेष गाड़ी सं.  02048 हज़रत निज़ामुद्दीन-कोल्हापुर एक्सप्रेस 8 जुलाई से प्रति गुरुवार को हज़रत निज़ामुद्दीन से 5.10 बजे रवाना होकर अगले दिन पुणे 06.40, सातारा 09.30 कराड 10.25, सांगली 11.35 तथा मिरज 12.10 बजे आकर कोल्हापुर 13.30 बजे पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी मिरज, सांगली, कराड़, सातारा, पुणे, दौंडकार्ड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, तथा मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में  एक सेकंड एसी, तीन थ्री एसी, 9 स्लीपर तथा  6 द्वितीय श्रेणी सेकंड सीटिंग कोच होंगे। विशेष गाडी संख्या 02047 की बुकिंग 10 जून से शुरू होगी।
2) साप्ताहिक गाड़ियों की बुकिंग शुरू
दिनांक 12 जून से 26 जून तक प्रति शनिवार को रवाना होनेवाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02491 पुणे-संतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं दिनांक 11 जून से 25 जून तक प्रति शुक्रवार को रवाना होनेवाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 08617 पुणे - हटिया एक्सप्रेस की बुकिंग 9 जून से शुरू होगी।
यह विशेष गाड़ियां पूरी तरह आरक्षित हैं तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है। जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in  देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ