मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

निगडेनगर में शिवसेना युवा सेना द्वारा आदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर भव्य रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

47 लोगों ने  किया रक्तदान
घोरपड़ी, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)
महाराष्ट्र राज्य के पर्यावरण व राजशिष्टाचार मंत्री युवा सेना प्रमुख आदित्य उद्धवसाहेब ठाकरे के जन्मदिन पर पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा व हड़पसर विधानसभा मतदार संघ व प्रभाग क्रमांक 21 शिवसेना युवा सेना द्वारा निगडेनगर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन गत 13 जून 2021 को किया गया। यहां 47 लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रभाग क्रमांक 21 पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा मतदार संघ के उपविभाग प्रमुख नितिन निगडे, विजय पालवे, बालासाहेब मोडक, शाखा प्रमुख दीपक फडतरे, चंद्रकांत खुनेकरी व हड़पसर विधानसभा मतदारसंघ के विभाग प्रमुख सुरेश कांबले, युवासेना शाखा अधिकारी संभाजी फंड द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम में पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा मतदारसंघ के विधानसभा प्रमुख अभय वाघमारे, विधानसभा उपप्रमुख उत्तम भुजबल, विभाग प्रमुख राजेश मोरे, अनिल दामजी, रविंद्र जांभूळकर, शाखा प्रमुख सत्यजित कवडे, पूर्व प्रभाग प्रमुख शाम नेगल, युवासेना के विधानसभा प्रमुख सनी गवते, अक्षय फुलसुंदर, हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के जिला प्रमुख विजय देशमुख, उपशहर प्रमुख समीर आण्णा तुपे, शिवसेना शहर संघटक जान मोहम्मद, विधानसभा प्रमुख राजेन्द्र बाबर, गटप्रमुख संघटक संजय सपकाल, युवासेना के विभाग प्रमुख  विकास बधे शिवसेना के उपविभाग प्रमुख विश्वनाथ गोडसे, नागेश हजगुडे, शाखा प्रमुख दत्तात्रय जाधव, पूर्व विभाग प्रमुख दिलीप कवडे, पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा मतदारसंघ के उपविभाग प्रमुख वीरेन्द्र गायकवाड, गणेश लडकत, शाखा प्रमुख राहुल गव्हाने, युवासेना के उपविभाग अधिकारी विकास भगत, सत्यम सोनवणे, प्रशांत पहिलवान और प्रभाग के शिवसेना के सभी पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी एवं शिवसैनिक, युवा सैनिक मित्र परिवार उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ