मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई 43 सदस्यों को शपथ

सबसे पहले महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ
नई दिल्ली, जुलाई (विप्र)

भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाली केंद्र की एनडीए सरकार ने बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का यह पहला फेरबदल और विस्तार है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में शामिल किए गए नए मंत्रियों के साथ प्रमोट किए गए 7 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। कुल 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अब केंद्रीय कैबिनेट में 77 मंत्री हैं। विस्तार से पहले कैबिनेट के कुल सदस्यों की संख्या 53 थी। इनमें से 12 की छुट्टी कर दी गई और इस तरह कुल 41 सदस्य बचे। कैबिनेट फेरबदल में 7 को प्रोन्नति दी गई है तो 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है। राष्ट्रपति ने कुल 43 सदस्यों को शपथ दिलाई है।
सबसे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इन के बाद सात बार के सांसद वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योदिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जदयू नेता और बिहार से राज्यसभा सदस्य आर सी पी सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।
ओडिशा से राज्यसभा सदस्य और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीयजे कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बिहार के हाजीपुर से लोकसभा सदस्य पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। किरण रिजिजू, आर. के. सिंह, हरदीप सिंह पुरी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया। हरदीप सिंह पुरी इससे पहले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। इनके अलावा वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को भी प्रमोट किया गया है। मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी. किशन रेड्डी को भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। किशन रेड्डी इससे पहले गृह राज्य मंत्री थे।

 कैबिनेट मंत्रियों की सूची

 नामविभाग
1नारायण राणेअभी आवंटित नहीं
2सर्बानंद सोनोवाल 
3डॉ. वीरेंद्र कुमार 
4ज्योतिरादित्य सिंधिया 
5रामचंद्र प्रसाद सिंह 
6अश्विनी वैष्णव 
7पशुपति कुमार पारस 
8किरेन रिजिजू (प्रमोट) 
9राज कुमार सिंह (प्रमोट) 
10हरदीप सिंह पुरी (प्रमोट) 
11मनसुख मांडविया (प्रमोट) 
12भूपेंद्र यादव 
13पुरुषोत्तम रूपाला (प्रमोट) 
14जी किशन रेड्डी (प्रमोट) 
15अनुराग सिंह ठाकुर (प्रमोट) 

ये बने राज्य मंत्री
 

 नामविभाग
16पंकज चौधरी 
17अनुप्रिया पटेल 
18एस पी एस बघेल 
19राजीव चंद्रशेखर 
20शोभा करंदलाजे 
21भानुप्रताप सिंह वर्मा 
22दर्शन विक्रम जरदोश 
23मीनाक्षी लेखी 
24अन्नपूर्णा देवी  
25ए. नारायणस्वामी  
26कौशल किशोर  
27अजय भट्ट 
28बी एल वर्मा  
29अजय कुमार 
30चौहान देवुसिंह 
31भगवंत खुबा 
32कपिल मोरेश्वर पाटिल 
33प्रतिमा भौमिक 
34सुभाष सरकार 
35भागवत कृष्णराव कराड 
36राजकुमार रंजन सिंह 
37भारती पवार 
38बिश्वेश्वर टुडू  
39शांतनु ठाकुर 
40एल मुरुगन  
41मुंजापारा महेंद्रभाई 
42जॉन बार्ला 
43निसिथ प्रमाणिक 
भारत के राष्ट्रपति नेप्रधानमंत्री की सलाह के अनुसारमंत्रिपरिषद के निम्नलिखित सदस्यों का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है : -
 
1. श्री डी.वी. सदानंद गौड़ा
2. श्री रविशंकर प्रसाद
3. श्री थावरचंद गहलोत
4. श्री रमेश पोखरियाल 'निशंक'
5. डॉ. हर्ष वर्धन
6. श्री प्रकाश जावडेकर
7. श्री संतोष कुमार गंगवार
8. श्री बाबुल सुप्रियो
9. श्री धोत्रे संजय शामराव
10. श्री रतन लाल कटारिया
11. श्री प्रताप चन्द्र सारंगी
12. सुश्री देबाश्री चौधरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ