मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 8 राज्यों के राज्यपाल नियुक्त

नई दिल्ली, जुलाई (पसूका)

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के हवाले से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आठ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति अथवा फेरबदल किया गया है। राष्ट्रपति ने निम्नलिखित नियुक्तियां/ परिवर्तन किए हैं, वे इस प्रकार हैं-
1. मिजोरम के राज्यपाल श्री पी. एस. श्रीधरन पिल्लई का तबादला करके गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
2. हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य का तबादला करके त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
3. त्रिपुरा के राज्यपाल श्री रमेश बैस का तबादला करके झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
4. श्री थावरचंद गहलोत कोकर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
5. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय का तबादला करके हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
6. डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
7. श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
8. श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण किए जाने की तिथि से प्रभावी होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ