मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर तथा लोणी स्टेशन के बीच सबवे कार्य हेतु ब्लॉक

पुणे, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

    रेल प्रशासन द्वारा पुणे मंडल के पुणे - दौंड खंड के हड़पसर तथा लोणी स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक 3 A , रेलवे किमी  202/1-2 यहां पर सबवे कार्यों हेतु ब्लॉक लिया जाएगा । इस कारण शुक्रवार 2 जुलाई को  कुछ गाड़ियां आंशिक रूप से प्रभावित होगी।

1 विशेष गाड़ी संख्या 02943 दौंड – इंदौर एक्सप्रेस दौंड स्टेशन से अपने निर्धारित समय 14.00 बजे के स्थान पर 01 घंटा 55 मिनट देरी से अर्थात 15.55 बजे दौंड से रवाना होगी

2 विशेष गाड़ी संख्या 06352 नागरकोइल - मुंबई एक्सप्रेस लोणी स्टेशन पर लगभग डेढ़ घंटा रेगूलेट की जाएगी ।

3 विशेष गाड़ी संख्या 01302 बेंगलुरु - मुंबई एक्सप्रेस उरूली स्टेशन पर लगभग एक घंटा रेगुलेट की जाएगी।

4 विशेष गाड़ी संख्या 02780 हजरत निजामुद्दीन - वास्को एक्सप्रेस यवत स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट की जाएगी I

5 विशेष गाड़ी संख्या 01078 जम्मूतवी- पुणे एक्सप्रेस अहमदनगर स्टेशन पर लगभग डेढ़ घंटा रेगुलेट की जाएगी यात्री कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ